पीआईएमएस में कार्यशाला आयोजित

उदयपुर। पैसिफिक इंस्टीट्ययूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, उमरडा, में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता, उदयपुर चैप्टर ऑफ रेडियोलॉजी के सेक्रेटरी डॉ. आनन्द गुप्ता ने की। मुंबई से आए डॉ. अंकित शाह ने पेरीफेरल नर्वस एवं ब्रकियल प्लेक्सस का लाइव प्रदर्शन किया। कार्यशाला के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी एवं इंटरवेंशन रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजाराम शर्मा ने स्पाइन का लाइव प्रदर्शन किया और नर्व ब्लॉक के तरीके बताए।

कार्यशाला में डॉक्टर नेहा दुबे ने नर्व की तथा डॉक्टर परीक्षित मोरे ने स्पाइन की अनेटमी पर वक्तव्य दिया। न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर राजेश खोईवाल द्वारा नर्व पैथोलॉजी पर लेक्चर लिया गया। चेयरमैन आशीष अग्रवाल द्वारा पीआरपी थेरेपी एवं पैन क्लीनिक का पैसिफिक हॉस्पिटल में शुभारंभ किया गया। कार्यशाला को राजस्थान मेडिकल काउंसिल द्वारा 2 क्रेडिट हाउर्स ग्रांट किए गए है। संचालन डॉ. कार्तिकेय नाथिया ने किया। कार्यक्रम में पीआईएमएस के मेडीकल डायरेक्टर डॉ. एस. के. गौतम, एनेस्थेसिया विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुशवाहा ने भी विचार व्यक्त किये।

Related posts:

जिंक फुटबॉल के मोहम्मद कैफ ने भूटान में अंडर-16 कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई

नेक्सस मॉल्स और CRED ने हाथ मिलाया

'अपनों से अपनी बात ' सोमवार से

Kotak Securities launches Kotak Neo app to break the matrix of waiting time

जिंक के जीवन तरंग कार्यक्रम के तहत् मूक-बधिर छात्रों के लिए सड़क सुरक्षा सत्र आयोजित

HDFC Bank Opens Doors to New Recruits with a Special Recruitment Programme

गठिया एवं जोड़ रोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लूट मामले में अजमेर से उदयपुर लाये जा रहे दो अपराधी अंबामाता पुलिस को चकमा देकर भागे, कुछ दूरी पर दब...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा राजस्थान में फुटबाल महाकुंभ के आयोजन की घोषणा

एचडीएफसी बैंक ने मध्य भारत और महाराष्ट्र में मेगा कार लोन मेले का शुभारंभ किया

मेवाड़ की धरा से गूंजा फिट इंडिया का संदेश

JK Tyre Rolls Out India’s First Passenger Car Tyre with ISCC Plus Certified Sustainable Material