वर्तमान चुनौतियों के निराकरण का मार्ग गांधीजी के विचारों में है – राज्यपाल

जयपुर, 21 अक्टूबर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि आज विश्व जिन बड़ी चुनौतियों से जूझ रहा है, उनके निराकरण का मार्ग गांधीजी के विचारों से खुलता है। पर्यावरण असंतुलन, आतंकवाद, चारित्रिक गिरावट और अविवेकपूर्ण तरीके से हो रहा विकास, वेचुनौतियां हैं, जिनका सामना पूरा संसार कर रहा है। महात्मा गांधी ने बहुत संक्षेप में मनुष्य, समाज और राष्ट्र के निर्माण का तरीका बताया। गांधीजी के अनुसार नैतिकता, अर्थशास्त्र, राजनीति और धर्म अलग-अलगइकाइयां हैं, पर इन सबका उद्देश्य एक ही है और वह है सर्वोदय। राजनीति अगर लक्ष्यहीन है और आदर्शा पर टिकी नहीं है तो वह पवित्र नहीं हो सकती। इसी प्रकार अनुचित साधनों और बिना परिश्रम कमाया गया धन, एक प्रकार से चुराया हुआ धन है।

राज्यपाल श्री मिश्र सोमवार को इन्दौर में वल्र्ड बुक आफ रिकार्डस द्वारा आयोजित परिचर्चा ‘‘वर्तमान में महात्मा गांधी की प्रांशगिकता‘‘ में बोल रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन और उनके कार्य उन्हें इतनी ऊंचाई प्रदान करते हैं कि आज उनके जन्म के 150 वर्ष बाद भी हमें न केवल प्रेरणा मिल रही है बल्कि भावी पीढ़ी के लिए भी इसमें संदेश निहित हैं। गांधीजी जी ने स्वतंत्र भारत में अपने जीवन का बहुत कम समय व्यतीत किया। इसके बावजूद हम देखते हैं कि आज देश का विकास और विकास की संकल्पना उनके स्वदेशी ग्राम स्वराज्य और स्वावलंबन जैसे सिद्धान्तों के बिना अधूरी है।

राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि महात्मा गांधी एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिनके सिद्धान्त देश, धर्म, भाषा, जाति, सम्प्रदाय और वर्ग सबसे ऊपर उठकर सम्पूर्ण मानवता के लिए उपयोगी और प्रासंगिक बने रहेंगे।
राज्यपाल ने युवाओं का आव्हान किया कि वे महात्मा गांधी का ग्राम स्वराज्य, स्वदेशी और स्वावलंबन का मार्ग एक ऐसा जीवन दर्शन है, जो मनुष्य को दूसरे पर निर्भर होने से रोकता है।

Related posts:

सेवा क्षेत्र सर्वोपरि : प्रशांत अग्रवाल

राजस्थान विद्यापीठ के कंप्यूटर विभाग के विधार्थियों हेतु विलेज कैंप का आयोजन

हिन्दुस्तान जिंक ने जिंक स्मेल्टर देबारी में 3 विद्यालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर को किया मजबूत

फिक्की एफएलओ की महिला प्रतिनिधियों ने विश्व की सबसे बड़ी रामपुरा आगुचा माइन का दौरा किया

RCM’s Rupantaran Yatra receives overwhelming response in Udaipur

जिंक फुटबॉल अकादमी ने एआईएफएफ जिंक ब्लू क्यूब्स लीग 2024-25 का किया सफलतापूर्वक आयोजन

Come to Techstination 2025 at Nexus Celebration Mall and explore the latest electronics, shop and av...

अहमदाबाद विमान हादसे पर शर्मा ने जताया गहरा शोक

पीआईएमएस हॉस्पीटल उमरड़ा में पोस्ट-लिंग्पल मरीज की सफल कोकलियर इम्प्लांट सर्जरी

हिंदुस्तान जिंक ने उभरती जिंक बैटरी तकनीक में अनुसंधान को आगे बढ़ाया

कागज के कतरनों से कलात्मक अभिव्यक्ति

आईजी श्रीवास्तव ने किया साइबर सुरक्षा जागरूकता विषयक पोस्टर का विमोचन