जिंक द्वारा आरओ प्लांट और वाटर एटीएम का उद्घाटन

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक सदैव अपने कार्यक्षेत्र के आस पास सामुदाय एवं ग्रामीण विकास हेतु आधारभूत एवं आवश्यकता आधारित सुविधाए उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में उदयपुर शहर के निकट बिछड़ी व जिंक स्मेल्टर पंचायत के जिंक स्मेल्टर, हेजलाई, गमेती बस्ती सिंहाडा, उदयसागर चौराहा, चंगेड़ी, नोहरा एवं गोवला में जिंक द्वारा टोयम कंपनी के साझे से समुदायिक शुद्ध पेयजल परियोजना के तहत लगाएं गए वाटर एटीएम पॉइंटस का उद्घाटन विधायक धर्मनारायण जोशी ने किया। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक की सीएसआर प्रमुख अनुपमा निधि, देबारी निदेशक लीलाधर पाटीदार, देबारी के हेड-ऑपरेशन्स अमीत वाही, देेबारी के हेड-सिक्यूरिटी विजय पारीक ने एटीएम का अवलोकन किया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य दूदाराम पटेल, जिंक स्मेल्टर पंचायत के सरपंच विलुड़ी गमेती, उप सरपंच दुल्हेसिंह देवड़ा, बिछड़ी सरपंच धर्मी गमेती उप सरपंच लोकेश पालीवाल टोयम कंपनी के गौरव मेनारिया, सीएसआर टीम सहित गांव के कई ग्रामीण उपरिथत थे।
जिंक के निदेशक लीलाधर पाटीदार ने आरो प्लांट का अवलोकन कर ग्रामीणों से बातचीत में अवगत कराया कि सेल्फ सस्टेनेबल मोड पर मामुली अंशदान से शु़द्ध पेयजल उपलब्ध होगा। जिंक द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, आजीविका, महिला सशक्तीकरण, हेतु विभिन्न परियोजनाओं से जीवन स्तर एवं गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है। जिंक द्वारा गत वर्ष आस पास के गाँव में 5 आरओ प्लांट और 18 एटीएम स्थापित किये गये हैं जिनसे 3000 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो रहे है। कार्यक्रम के दौरान देबारी स्मेल्टर की सीएसआर टीम उपस्थित थी।

Related posts:

शनिवार को उदयपुर में मिले कोरोना के 225 रोगी

1448 जांचों में 6 कोरोना संक्रमित, दो की मृत्यु

जिलाधीश ने किया निःशुल्क शल्य चिकित्सा कैम्प का उदघाटन

पर्यूषण पर मांस बिक्री रोकने हेतु ज्ञापन

Vedanta Chairman hails Rajasthan as India's Next Industrial Powerhouse

क्लाईमेट डिस्क्लोज़र फे्रमवर्क के अनुरूप इण्डियन मेटल सेक्टर में क्लाईमेट एक्शन रिर्पोट करने वाली हिन...

मेवाड़ राजघराने के धर्मगुरु गोस्वामी महाराज श्री 108  श्री डॉ. वागीश कुमार की डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवा...

फील्ड क्लब चुनाव नतीजे : सेक्रेटरी पर फिर ‘मन-वानी’’, उपाध्यक्ष पर महकी श्रीमाली की बगिया, कोषाध्याक...

अधिकारों एवं कर्तव्यों के संतुलन वाला पवित्र दस्तावेज है संविधान - राज्यपाल

टोयोटा ने उदयपुर में बी-एसयूवी सेगमेंट में ‘अर्बन क्रूजऱ हाइराइडर’ लॉंच किया

पांच दिवसीय वर्सेटाइल पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कार्यशाला शुरू

हिन्दुस्तान जिंक ने एसएण्डपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2026 में शीर्ष 1 प्रतिशत रैंकिंग हासिल की