‘आवाज‘ अभियान के तहत सखी महिलाओं को अधिकारों – कर्तव्यों के प्रति किया सजग

उदयपुर। राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे विषेश अभियान ‘‘आवाज’’ की कार्यशाला का आयोजन जावर मांइस सामुदायिक भवन में किया गया जिसमें 80 से अधिक सखी महिलाओं ने भाग लिया ।
मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुकेश सांखला, पुलिस उपअधीक्षक चेतना भाटी, पुलिस उप अधीक्षक-सराड़ा हीरालाल, हिन्दुस्तान जिंक जावर के एसबीयू डायरेक्टर बलवन्तसिंह राठौड़, मंजरी फाउण्डेषन के कार्यक्रम निदेशक नरेश नैन, जावर थाना अधिकारी कमलेन्द्रसिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला ने महिलाओं को कानूनी सहायता, साईब्रर क्राईम, की जानकारी दी और अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहकर निडर होने का आव्हान किया। महिलाओं को अभय हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी गई जिसकी सहायता से महिलाएं किसी भी संकट घडी में पुलिस स्टेशन ना पहुंच पाने की स्थित में भी सीधे पुलिस के साथ संपर्क कर सकती है।
पुलिस उप अधीक्षक, चेतना भाटी ने बेटी बचाओं, बेटी पढाओं का संदेश देते हुए महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हुए स्वयं को आगे आकर अपना बचाव करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति आप पर अनाचार नहीं कर सकता है पुलिस सदैव आपकी सहायता के लिए तैयार है। हिन्दुस्तान जिंक जॉवर मांइस के एसबीयू डायरेक्टर बलवन्तसिंह राठौड़ ने जिंक द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित कार्यों की जानकारी दी और कोविड महामारी में पुलिस प्रषासन द्वारा दिये जा रहे सहयोग को अविस्मरणीय बताया। अतिथियों का सखी महिलाओं ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।

Related posts:

गंभीर रुमेटाइड गठिया रोग से पीडि़त 38 वर्षीय मरीज की सफल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी

Hindustan Zinc’s Dariba Smelting Complex and Zinc Smelter Debari receive GreenCo Gold and GreenCo Si...

एसबीआई कार्ड एवं आईआरसीटीसी ने रूपे प्लेटफॉर्म पर को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया

Indian mutual fund industry has the potential to grow exponentially : Deepak S. Parekh

1.70 lakh milk farmers from Rajasthan seek CM’s intervention for their inclusion in the Mukhyamantri...

PROMPT WINS ANIMAL HUSBANDRY STARTUP GRAND CHALLENGE 2.0

Tide announces their newest campaign #TideforTime

हिंदुस्तान जिंक द्वारा आरओ प्लांट और वाटर एटीएम का उद्घाटन

OPPO India introduces F19 Pro Series with5G along with OPPO Band Style  

HDFC Bank partners with B2B pharma marketplace Retailio to launch co-branded credit cards

हिन्दुस्तान जिंक ने वेदांता मेटल बाजार पर जिंक मूल्य लॉन्च किया, देश की एमएसएमई के लिए रियल-टाइम मार...

फ्लिपकार्ट की द बिग बिलियन डेज़ 2020 संपन्न