Local News

September 21, 2021

‘रॉयल टेक्सटाइल्स ऑफ मेवाड़’ पुस्तक का विमोचन

उदयपुर। महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्दसिंह मेवाड़ ने रॉयल टेक्सटाइल्स ऑफ मेवाड़ पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर […]
September 18, 2021

इनरव्हील डिस्ट्रीक्ट चेयरमेन राखी देसाई द्वारा कई सेवा कार्यों का शुभारम्भ

उदयपुर। इनरव्हील क्लब, डिस्ट्रीक्ट 305 की चेयरमेन राखी देसाई आज प्रातः उदयपुर पहुंची जहां इनरव्हील क्लब उदयपुर की अध्यक्ष रश्मि पगारिया एवं कार्यकारिणी द्वारा उनका भव्य […]
September 18, 2021

Rock Phospate Majdoor Sangh (INTUC) accuse RSMML management of malpractice

Udaipur : The representatives of INTUC have accused the management of RSMML (Rajasthan State Mnes and Minerals Ltd.) a state Government Undertaking of unlawful labour practices […]
September 17, 2021

जलझूलनी एकादशी पर पीछोला घाट पर कराया ठाकुरजी को स्नान

उदयपुर। कोरोना नियमों की पालना करते हुए सिटी पैलेस में जलझूलनी एकादशी पर्व का विशेष ध्यान से मनाया गया। इस अवसर पर श्री विष्णु मन्दिर, श्री […]
September 17, 2021

महाराणा उदयसिंह की 500वीं जयंती पर वर्चुअल व्याख्यान का शुभारंभ

उदयपुर। उदयपुर संस्थापक महाराणा उदयसिंह (द्वितीय) की 500वीं जयंती के पर वर्चुअल व्याख्यान माला का शुभारंभ करते हुए, महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के ट्रस्टी लक्ष्यराजसिंह […]
September 17, 2021

जिंक द्वारा जावर क्षेत्र के 28 गावों में स्वास्थ्य सेवा हेतु मोबाइल वेन का शुभारंभ

ग्रामीण क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के उद्धेश्य से हिन्दुस्तान जिंक द्वारा दीपक फाउण्डेशन के सहयोग से जावर क्षेत्र के आसपास 28 गावों के लिए स्वास्थ्य सेवा हेतु मोबाइल हेल्थ वेन की शुरूआत की है। भालडीया पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में जयसमंद पंचायत समिति प्रधान गंगाराम, जावर माइंस के क्लस्टर आॅपरेशन हेड संदीप नराडे, जावर माइंस मजदूर संघ के महामंत्री लालूराम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जावर चिकित्सालय, डॉ.सीएस मश्रा, डॉ.प्रवीण कोटवाडी, सरपंच नेवातलाई किशनलाल मीणा, भलाडीया से धुलचंद, सिंघटवाडा सरपंच गौतम मीणा, पाटला से राजकुमार एवं जिंक अधिकारी ने मोबाइल हेल्थ वेन को हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। अतिथियों ने मोबाइल हेल्थ वेन की चाबी चिकित्सा टीम को सौंपी।  इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिये  जिंक की मोबाइल हेल्थ वैन की पहल सरानीय है। इस पहल के तहत् चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ,जांच की सुविधाएं जावर  माइन्स और आस पास के गावों लिये लाभदेयी होगी। इस मोबाइल वेन में प्रशिक्षित चिकित्सक एवं स्टाफ द्वारा जावर के आसपास के क्षेत्र के गांव गांव जा कर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं एवं परामर्श देगें साथ ही इससे 10 से अधिक प्रकार की जांचे मौके पर ही हो सकेगी। प्राथमिक जांच के बाद गंभीर बीमारी के रोगियों को राजकीय जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु रेफर करने हेतु भी आवश्यक प्रयास किये जाएगें। परियोजना के संचालन से आसपास के गांवों में मोबाइल चिकित्सा इकाई के माध्यम से वंचित लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान की जाएगी। साथ ही साधारण रोग निदान एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण, महिला एवं किशोरियों की नियमित स्वास्थ्य जाँच, आवश्यकता अनुसार समय समय पर स्वास्थ्य शिवरों का आयोजन , बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जाँच, कुपोषण एवं अनीमिया  निवारण हेतु जागरूकता शिविरों का आयोजन, ब्लडप्रेशर एवं मधुमेह की नियमित जाँच एवं  निवारण हेतु जागरूकता शिविरों का आयोजन, विशेषज्ञओं द्वारा  स्वास्थ्य संबधी सलाह एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि जिंक द्वारा सीएसआर पहल के तहत् आसपास गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की गयी है। इस वैन में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा गांवो और विशेषतौर आवश्यकताअनुरूप इस मेडिकल हैल्थ वैन सुविधा से ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को लाभान्वित किया जाएगा।  कंपनी अपने उत्पादन के कार्य के साथ ही समाज के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। उन्होने कहा कि  जिंक अपने परिसर के आसपास के क्षेत्रों में विशेष रूप से योजनाएं चला कर उन्हें लाभान्वित कर रहा है जिन्हें भविष्य में भी जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम के तहत् दीपक फाउण्डेशन हिन्दुस्तान जिंक के साथ इस मोबाइल वेन के जरिये स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए विशेष रूप से पहल की जाएगी। इस वेन में चिकित्सक, फार्मेसिस्ट एवं नर्स प्राथमिक स्वास्थ्य की जांच, उपचार एवं परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवाईयां भी उपलब्ध कराएगें । हिन्दुस्तान जिंक द्वारा कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, विद्यालयों हेतु बुनियादी सुविधाओं का निर्माण, बालिकाओं के लिए शौचालयों का निर्माण, सहित अन्य क्षेत्रों मे भी उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है।
September 17, 2021

हरीसिंह खरवड़ इंटक के जिलाध्यक्ष नियुक्त

उदयपुर। राजस्थान इंटक के प्रदेशाध्यक्ष श्री जगदीशराज श्रीमाली ने उदयपुर जिला इकाई के पद पर श्री हरीसिंह खरवड़ को अध्यक्ष बनाया है। श्री जगदीशराज श्रीमाली ने […]
September 17, 2021

आर.एस.एम.एम. लि. प्रबंधन द्वारा श्रमिकों को कुचलने का तानाशाहीपूर्वक व्यवहार

उदयपुर। राज्य सरकार का उपक्रम आर.एस.एम.एम. लि. (R.S.M.M. Ltd.) का प्रबंधन तानाशाहीपूर्वक पिछले कुछ वर्षों से लगातार श्रमिकों एवं इंटक संघ के साथ दुरभावनापूर्वक व्यवहार कर […]
September 14, 2021

राजस्थान विद्यापीठ में हिन्दी दिवस पर संगोष्ठी

हिन्दी भाषा में है अद्भुत व अद्वितिय क्षमता : प्रो. सारंगदेवोत उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण […]