जिंक की समाधान परियोजना जावर क्लस्टर में पशु स्वास्थ्य के 30 शिविरों में 9297 पशुओं का हुआ इलाज

उदयपुर। राज्य सरकार के पशु स्वास्थ्य कार्यक्रम बीआईएसएलडी के तहत हिंदुस्तान जिंक ने अपनी समाधान परियोजना में पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर जावर माइंस क्षेत्र के 18 गांवों में शिविर लगाए गए। इन शिविरों में 622 परिवार लाभान्वित हुए, जिनके 9297 पशुओं का इलाज हुआ और सभी पशु स्वस्थ होकर 
लौटे।

सबसे ज्यादा बकरियां 6075 व 1961 गायों को लाभ मिला। शिविर में पशुओं को डिवमिंग, वैक्सीन, एआई तथा पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया और दवाइयां दी गई। जावर क्लस्टर के अमरपुरा, टीडी, कानपुर, नेवातलाई, सिंघटवाड़ा, कृष्णपुरा, रेला, जावर, पडूणा, गोज्या, बोरीकुआ, धावड़ी तलाई, उदियाखेड़ा, चणावदा, पाडला, रवा, ओडा तथा भालडिया में आयोजन किया गया।

पशुओं के स्वास्थ्य शिविर में पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के डाॅ पवन कुमार ने सहयोग प्रदान किया। पशु स्वास्थ्य शिविर में बीआईएसएलडी के सेंटर इंचार्ज कपिल मोर्दिया, संकुल प्रभारी महिपाल सिंह ने शिविर को संचालित किया। इस मौके पर बीआईएसएलडी के स्टाॅफ तथा हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड से सीएसआर से मोहन मीणा, प्रेम मीणा, सुश्री अन्नपूर्णा उपस्थित रहें। शिविर में पशु स्वास्थ्य विभाग बारापाल के स्टाफ भी सहयोग किया।

Related posts:

वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Arun Misra wins CEO of the Year award

भाग्य से बड़ा होता है विश्वास– जगद्गुरु श्री वसंत विजयानन्द गिरी जी महाराज

Hindustan Zinc celebrates International Day of Girl Child with 1500 students across Rajasthan

“HAR CHUNAUTI HOGI PAAR, BASS CHAHIYE JEETNE KI AAG AUR THANDA DIMAAG”

एचडीएफसी बैंक लगातार 7 वें वर्ष भारत का नंबर 1 ब्रांड घोषित

दीवाली पर फैबइंडिया ने परिधानों और उपहारों की विस्तृत श्रृंखला पेश की

कलक्टर ने वीसी में जानी फार्मर रजिस्ट्री कैंप एवं ऑनलाइन गिरदावरी की प्रगति

उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से जारी, अक्टूबर 2025 तक पूर्ण किए जाने का...

जिंक स्मेल्टर देबारी में एटीएस के साथ आतंकवादी हमले और बंधको छुडाने की माॅक ड्रिल

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

JK Group Companies Conduct Extensive Blood Donation Drive Across India