मेवाड़ प्रीमियर लीग : कोनार्क नाइट राइडर्स चैंपियन

उदयपुर। गोल्ड स्पोट्र्स व वंडर सीमेंट क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में पैसिफिक स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स मैदान करणपुर में खेली गई मेवाड़ महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में कोनार्क नाइट राइडर्स ने यूपी रॉयल्स को 21 रनों से हराकर प्रतियोगिता की विजेता टीम होने का गौरव प्राप्त किया । आयोजन सचिव रेणुका भारद्वाज ने बताया कि कोनार्क नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतु पाल के 36, मनीषा कुंटल के 33 मंजू के 28 व नीतू के 23 रनों की मदद से 137 रन बनाए। यूपी रॉयल्स की अंशिका वर्मा व फराह ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में यूपी की टीम 116 रन ही बना सकी। उसकी तरफ से पूजा ने 34 व शिवांगी गुप्ता ने 22 रन बनाए। ऋतु चौहान ने 2 विकेट लिए।
मैच के पश्चात भव्य समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप हवाई अड्डा निदेशक नंदिता भट्ट, अध्यक्ष नेहा पालीवाल, विशिष्ठ अतिथि गंगोत्री चौहान, अरुणा कवर, गोल्ड स्पोट्र्स के निदेशक सुनील सोनी व गोविंद खंडेलवाल ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व इनामी राशि के साथ ही प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मनीषा कुंटल, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अंशिका वर्मा, सर्वश्रेष्ठ फील्डर याशिका वर्मा व वूमेन ऑफ द टूर्नामेंट फराह को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता के प्रायोजक सुनील सोनी ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए आगामी समय ओर बड़ा टूर्नामेंट कराने का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता के कमिश्नर मनोज चौधरी ने अतिथियों का आभार जताया व प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। आयोजक सचिव रेणुका भारद्वाज ने आगंतुकों का स्वागत किया। मनोज चौधरी, राजेन्द्र जैन, आर चंद्रा व यशवंत पालीवाल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

Related posts:

वीआईएफटी में संविधान दिवस पर सेमीनार

अखिल भारतीय महिला प्रीमियर लीग का आयोजन 14 से

Hindustan Zinc Honored with 2 Awards at the Prestigious CSR Impact Awards 2024

130 जरूरतमंदों को राशन किट वितरित

1617 जांचों में 4 संक्रमित, एक भी मृत्यु नहीं

श्वेता पटेल चौधरी को पीएचडी की उपाधि

उदयपुर सौर वेधशाला के स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन का शुभारंभ

तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता रस रंग 2025-26 का समापन

राज्यपाल श्री कटारिया ने किया नेहरू गार्डन का निरीक्षण

वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कोरोना पॉजिटिव की ट्रेक्योस्टमी कर जान बचाई

"पुण्यभूमि नागदा, नागदा विप्रकुल और परमेष्टी राज्य मेवाड़ पर उम्दा पुस्तक