एचडीएफसी बैंक ने 2 विशेष कार्यकाल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाएं शुरू कीं

35 महीने की अवधि के लिए 7.20% और 55 महीने की अवधि के लिए 7.25% का ब्याज देंगी बैंक
उदयपुर :
भारत के अग्रणी निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने आज 35 और 55 महीनों दो विशेष अवधि वाली सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) योजनाएं शुरू करने की घोषणा की। विशेष अवधि फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं का लाभ 2 करोड़ रुपये से कम जमा पर लिया जा सकता है ।
ग्राहक 35 महीने (2 साल और 11 महीने) के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.20% ब्याज और 55 महीने (4 साल और 7 महीने) के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.25% ब्याज का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिक ग्राहक स्वीकृत ब्याज दर के अलावा 0.5% तक अतिरिक्त ब्याज मार्जिन का लाभ उठा सकते हैं।
चूंकि जमा दरें अपने चरम के निकट हैं, नई स्पेशल एडिशन फिक्स्ड डिपॉजिट योजना उन ग्राहकों को लाभान्वित करेगी जो सुनिश्चित उच्च रिटर्न के साथ विस्तारित अवधि के लिए अपना पैसा रखना चाहते हैं।
रवि संथानम, सीएमओ, हेड-कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस, हेड-लायबिलिटी प्रोडक्ट्स एंड मैनेज्ड प्रोग्राम्स ने कहा – “एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को बेहतरीन बैंकिंग अनुभव प्रदान करता है। हम ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ बैंकिंग और बचत समाधान प्रदान करने के लिए लगातार नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश निवेश के लिए सबसे सुरक्षित साधनों में से एक है जो सुनिश्चित रिटर्न प्रदान करता है। नई योजनाओं से हमारे ग्राहकों और गैर-ग्राहकों को बहुत लाभ होगा जो अपने पैसे को उच्च रिटर्न के साथ विस्तारित अवधि के लिए सुरक्षित रखना चाहते हैं। एचडीएफसी बैंक भारत का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है, जिसकी बैलेंस शीट 24 लाख करोड़ रुपये से अधिक है ।

Related posts:

HDFC Life Launches Sanchay Par Advantage

जावर ग्रुप ऑफ़ माइन्स द्वारा बच्चों और अभिभावकों को पुस्तकों से जोड़ने हेतु बाल मेले का आयोजन

गाइनेक कैंसर और बॉवेल एंडोमेट्रियोसिस के उपचार में नई तकनीकों पर अहमदाबाद के डॉक्टर के दो अध्ययन अंत...

पिम्स कैंपस में इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवि विश्नोई का छात्रों से संवाद

Anil Agarwal sets up ₹100 crore fund to protect livelihood of vulnerable communities impacted by Cov...

Ramalaya Experience Centre Inaugurated at Udaipur Airport

भीलवाड़ा में यूज्ड कारों का डिजिटल स्टोर लॉन्च

कोर कमेटी की बैठक के बाद गहलोत और जोशी ने 7 गारंटियों की घोषणा

शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति में विश्वव्यापी पहचान लिये डॉ. चिन्मय पंड्या

हिंदी साहित्य-सिनेमा-समाज तथा अन्य माध्यम पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू

जेटीएन का राष्ट्रीय अधिवेशन

Vedanta Udaipur World Music Festival 2026 Continues Its Cultural Celebration with a Global Line-up o...