जिंक द्वारा उन्नत नस्ल वत्स प्रदर्शनी आयोजित

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक द्वारा आसपास के किसानों की पशु धन विकास द्वारा वार्षिक आय संवर्धन के लिए क्रियान्वित की जा रही समाधान परियोजना के अंतर्गत गांव शिवपुरा में उन्नत नस्ल वत्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग चित्तौडगढ से संयुक्त निदेशक डॉ. प्रमोदकुमार पंचोली, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. मंगेश जोशी एवं वरिष्ठ पशु चिकित्सक गंगरार के डॉ. सुनील डोले ने पशुपालकों को उन्नत पशुपालन हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाएं एवं क्रियाकलापों की जानकारी प्रदान की। डॉ. प्रमोदकुमार पंचोली ने नियमित तौर पर पशुओं में खुर पका मुंह पका के टीके लगवाने एवं पशुओं के आंतरिक व बाहरी परजीवीओं का ध्यान रखना व समय पर टीकाकरण इत्यादि कराने पर किसानों से तत्परता का आव्हान किया। डॉ. मंगेश जोशी ने विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी वहीं डॉ. सुनील डोले ने पशुपालकों को उन्नत पशुपालन के गुर सिखाएं। इस दौरान गांव बिलिया, शिवपुरा, सुवानिया, मेडिखेडा के  30 पशुपालकों में से प्रथम एवं द्वितीय वत्स प्रतियोगिता में आने पर पुरस्कृत किया गया साथ ही अन्य सभी पशुपालकों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

हिंदुस्तान जिंक लि. के सीएसआर हेड डॉ. विशाल अग्रवाल ने सभी पशुपालकों एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। सीएसआर अधिकारी  श्रीमती अरुणा चीता ने महिला पशुपालकों को समाधान परियोजना में चल रही गतिविधियों के बारे में बताया एवं अधिक से अधिक लाभान्वित होने पर जोर दिया।  बायफ से परियोजना अधिकारी नरेशकुमार, अनीस होला, डॉ. महेंद्र गुप्ता, विपिन धीरावत, रतनलाल कुमावत, एवं केंद्र प्रभारी नारायण जोशी सहित वत्स लाने वाले 50 से अधिक पशुपालक मौजूद थे।

Related posts:

Multibrand Electric Two Wheeler Franchise Chain Start your sustainable business with Electric One Mo...

Hindustan Zinc launches passenger EVs for employees to reduce carbon footprint

Hindustan Zinc inaugurates skill development centre to empower local youth

जेके ऑर्गेनाइज़ेशन ने आयोजित किए रक्तदान शिविर

टाटा मोटर्स के साथ जी. आर. इंफ्राप्रोजेक्ट्स की लंबी साझेदारी से दोनों कंपनियों को मिल रहा पारस्परि...

Rajasthan Government’s e-governance project powered by airpay surpasses 15 lakh transactions milesto...

Jaguar Land Rover Announces Annual Monsoon Service Camp

एचडीएफसी बैंक ने एशियामनी बेस्ट बैंक अवार्ड्स में 3 प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते

एक वर्ष में उदयपुर का सर्वोच्च सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बना पारस जे. के. हॉस्पिटल

Shalby Limited announces strategic clinical trial agreement with Monogram Technologies

बिग बिलियन डेज़ 2021 के जरिए एमएसएमई और किराना के लिए अभूतपूर्व अवसर

HDFC Bank to Offer 40 Products & Services in Rajasthan Digitally Through e-Mitra Platform