जिंक द्वारा रबी किसानो को कृषि कार्यो के महत्व हेतु रात्रि चौपाल

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस द्वारा बी. आई. एस. एल. डी के सहयोग से समाधान परियोजना के अन्तर्गत रबी किसान हेतु रात्रि चौपाल का आयोजन जावर गांव के ग्राम पंचायत पर किया गया। इसमें परियोजना से जुडे जावर तथा रवा के कुल 60 किसानो नें भाग लिया।
जावर के कृषि पर्यवेषक सोरनसिंह जाटव ने किसानों को रबी फसलों गेहूं व चना की उन्नत कृषि तकनीकी के बारे में जानकारी दी तथा किसानों को रबी फसलों में किए जाने वाले कृषि कार्यों के महत्व के बारे में बताया। जाटव ने गेहूं की फसल में समुचित सिंचाई प्रणाली, कीट व व्याधियों की रोकथाम, उचित नमी पर फसल की कटाई व भण्डारण के साथ फसल की महत्वपूर्ण विधियों पर किसानों के साथ चर्चा की।
हिन्दुस्तान जिंक मजदूर संघ के अध्यक्ष लालुराम मीणा, हेड भू-विभाग डॉ. संदीप राजपूत, हेड एडमिन के. जे. के चौधरी, हेड सुरक्षा विनय कुमार उपस्थित थे। उन्होंने किसानों के साथ खेती करने के तकनीकी ज्ञान को समझा।
कार्यक्रम में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड-व बी. आई. एस. एल. डी समाधान परियोजना के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार व अनिश होला ने चलचित्र के माध्यम से जावर माइन्स क्षेत्र में चल रही समाधान परीयोजना की गतिविधियों को दर्शाया। कार्यक्रम के अर्न्तगत जावर ग्राम की दुर्गादेवी मीणा को कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय भागीदारी निभाने हेतु कृषि विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

Related posts:

मोनिका यादव होगी अजमेर मंडल की नई मंडल वाणिज्य प्रबंधक

हिंदी साहित्य-सिनेमा-समाज तथा अन्य माध्यम पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू

एचडीएफसी बैंक सम्मानित

फील्ड क्लब कार्निवल : एपीएल-7 ने एक रन से जीता मुकाबला

सुशासन दिवस मनाया

वीआईएफटी में ‘स्किल सेट स्टूडियो’ का उद्घाटन

Engineering the Future: Hindustan Zinc Leads with 55% of Executive Roles Held by Engineers

Nissan India Rolls Out ‘Red Weekends’

Navrachana University’s Khoj Winter School exhibition inaugurated

सहारा समूह को इस साल समस्याओं से राहत की उम्मीद, रीयल्टी क्षेत्र में जुड़े दो बड़े निवेशक

HDFC Bank and Pravega VenturesSelectTwo Startups under Co-Lab Initiative to Drive Innovation in Fint...

डीएवी एचजेडएल स्कूल जावर माइंस के तरफ से खेल रही जिंक फुटबॉल अकादमी बनी सीबीएसई नेशनल्स की चैंपियन