जिंक द्वारा लघु उद्यमिता विकास पर कार्यशाला आयोजित

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस द्वारा संचालित सखी परियोजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओ के लिए मंजरी फाउंडेशन के सहयोग से बारापाल में लघु उद्यमिता विकास पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
इसमे मंजरी फाउंडेशन के मयंक मूंदड़ा द्वारा महिलाओं को समूह से ऋण लेकर छोटे-छोटे रोजगार कर आगे बढ़ने की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अच्छे व्यवसाय के लिए आपका व्यवहार कुशल होना बहुत जरुरी है। जावर माइंस के सीएसआर अधिकारी आनंद चक्रवर्ती ने महिलाओ को स्वयं से आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए बताया कि महिलाएं नियमित रूप से अपनी आमदनी का हिसाब रखें जिससे लाभ हानि का पता चल सकें। दुकान में विक्रय की जाने वाली सामग्री को व्यवस्थित एवं आकर्षक तरीके से प्रदर्शित करें। कार्यशाला में सभी महिलाओ को प्रमाणपत्र प्रदान किये गये। प्रशिक्षण में बौरीकुआ, टीडी, अमरपुरा, पडुना व् पाटिया की 18 महिलाओ ने भाग लिया। प्रशिक्षण में जावर माइंस से शुभम गुप्ता, मंजरी फाउंडेशन से टीम लीडर रामपाल मीणा, प्रभुलाल साल्वी उपस्थित थे।

Related posts:

गीतांजली हॉस्पिटल के डॉ. निशांत अश्वनी ने MRCP (Neurology) UK परीक्षा में सफलता पाकर न्यूरोलॉजी में ...

नए साल की धमाल, से दूर सनातन संस्कृति का कमाल

दिव्यांग एवं गुरुकुल के बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाई बसंत पंचमी

ध्यान-योग से शरीर-मन और भावों में संतुलन : मुनि सुरेशकुमार

सांसद डॉ रावत ने उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन परिसर की 19,588 वर्गमीटर भूमि को 99 वर्ष की लीज पर देने का...

हरियाणा में बनेगा नारायण सेवा संस्थान का पहला सेवा केंद्र

WOBBLE DISPLAYS MAKES HISTORY WITH INDIA'S BIGGEST EVER TELEVISION: THE WOBBLE MAXIMUS SERIES 116.5-...

श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन यज्ञ पूजा विराट महोत्सव

मां बगुलामुखी महायज्ञ शाला की हो रही परिक्रमा, ज्वार को सींच रहे श्रद्धालु

NEW 50 ICU BEDDED COVID FACILITY AT UDAIPUR COMMUNITY HEALTH CENTRE INAUGRATED AS PART OF LG ELECTRO...

टाटा ट्रस्ट्स द्वारा कोरोना से बचाव के लिए 500 करोड की मदद

इंटरनेशनल एजुकेशन एक्सपो 2022, उदयपुर में