मात्र 11 मिनिट में एन्जियोप्लासटी कर बचाई मरीज की जान

उदयपुर। हार्ट अटैक में सामान्यत 3 धमनियों में से काई एक धमनी में ब्लॉकेज आकर बंद होती है लेकिन ह्रदय की मुख्य कोरोनरी आर्टरी (लैफ्ट मैन) का बंद होकर हार्ट अटैक आना बहुत ही दुर्लभ है। ऐसे मरीज हार्ट अटैक के समय ही मर जाते हंै। वे अस्पताल तक भी नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसा ही मामला गत दिनों उदयपुर के पारस जे. के. हॉस्पिटल में देखने को मिला जहां नाथद्वारा निवासी विजेन्द्र गुर्जर की मात्र 11 मिनिट में एन्जियोप्लास्टी कर जान बचाई गई।
हॉस्पिटल के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सी. पी. पुरोहित ने बताया कि 60 वर्षीय विजेन्द्र गुर्जर अस्पताल के आपातकालीन विभाग में जबरदस्त हार्ट अटैक के साथ आया व अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर ही गिर गया। इस परिस्थिति में मरीज को इमरजेंसी में तुरंत ही सी.पी.आर कर उसको पुनर्जीवित किया। इसके बाद मरीज की तुरंत ही एन्जियोग्राफी की गई जिसमें पता चला कि उसकी बॉयी मुख्य धमनी में 100 प्रतिशत रुकावट है जिसके कारण उसको जानलेवा घातक हार्ट अटैक आया है। इस प्रकार की स्थिति को चिकित्सकीय भाषा में एक्यूट लैफ्ट मैन कोरोनरी ऑक्लूजन कहते हैं। इसमें मरीज को तुरंत ही उपचार की आवश्यकता होती है। ऐसा नहीं करने पर मरीज की तुरंत ही मृत्यु हो जाती हैै।
डॉ. पुरोहित ने बताया कि मेडिकल जनरल्स के मुताबिक विश्व में आज तक ऐसे मामलों में मात्र 5 ही मरीज हैं जो बच पाये हैं। ऐसे मामलों में समय का बहुत बड़ा योगदान है। इसमें हमने बिना समय गवायें इमरजेंसी में मरीज का उपचार किया और उसका जीवन बचाया। मरीज अब स्वस्थ है और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
अस्पताल के डायरेक्टर विश्वजीत ने बताया कि इस मामले में अस्पताल की टीम डॉ. सी.पी. पुरोहित, डॉ. हरीष सनाढ्य, डॉ. नीतिन कौशिक एवं डॉ. चेतन क्रिटिकल बधाई के पात्र हैं जिन्होंने इस ऑपरेशन को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि सी.पी.आर. व समय पर उपचार मिलने के कारण मरीज की जान बच पाई है। अस्पताल में समय-समय पर सी.पी.आर. की नि:शुल्क टे्रनिंग दी जाती है।

Related posts:

मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का रंगारंग प्रस्तुति, राष्ट्रगान एवं शपथ के साथ समापन

अपनों से अपनी बात” 19 से

दृष्टिहीन क्रिकेट चैंपियनशिप -2019 सम्पन्न, राजस्थान को हरा केरल का चैंपियनशिप पर कब्जा

HDFC Bank wins award for Most Innovative Practice in Customer Experience at CII DX Digital Transform...

Walkathon Celebrates Success Stories of Knee Replacement Patients Using Robotics Technology

अरूण मिश्रा हिन्दुस्तान जिंक के नये उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त

नारायण सेवा का दिव्यांगजन सेवा के लिए प्रयास प्रसंशनीय: मंत्री प्रभाकर

गायत्री शक्तिपीठ में विश्वविद्यालय स्तर का युवा उत्कर्ष 2023 कार्यक्रम आयोजित

सर्वे सुखिनः की कामना कर अयोध्या से लौटे प्रशांत अग्रवाल

Hindustan Zinc’s Integrated Annual Report ranks #40worldwide at LACP Spotlight Awards 2022

ZINC FOOTBALL ACADEMY BEAT BENGALURU FC TO KICK-OFF HERO U-17 YOUTH CUP 2022 -23 IN STYLE

हिन्दुस्तान जिंक में कार्यरत 62 प्रतिशत युवा, एनर्जी ट्राजिंशन हेतु महत्वपूर्ण भूमिका में