‘सबसे सस्ते 5 दिन’ ऑफर 22 जनवरी से

उदयपुर। ‘सबसे सस्ते 5 दिन’ का आयोजन  22 से 26 जनवरी तक देशभर के सभी बिग बाजार स्टोर, बिग बाजार जेन नेक्स्ट और हाइपर सिटी स्टोर्स में किया जाएगा। ‘सबसे सस्ते 5 दिन’ उस समय आया है, जब हर भारतीय परिवार कम बजट में ज्यादा से ज्यादा खरीदारी की तलाश में है। धमाकेदार डील्स, कॉम्बो ऑफर और फूड, फैशन, होम फर्निशिंग, लगेज, किचनवियर और रोजमर्रा के सामानों पर शानदार छूट की वजह से इस बार बिग बाजार के ‘सबसे सस्ते 5 दिन’ बड़ा और बेहतर होगा।
बिग बाजार के सीईओ सदाशिव नायक ने कहा कि ऑफर के दौरान खाने पीने के सामानों की बड़ी रेंज पर सबसे कम कीमत, दो खरीदो एक मुफ्त पाओ, फैशन उत्पादों पर फ्लैट 50 प्रतिशत छूट, 13,505 रुपए कीमत वाला होम किचन कॉम्बो आधे दाम से भी कम 4,999 में, 39,990 रुपए की 43 इंच कोर्यो टीवी सिर्फ 14,999 में और एरिस्टोक्रेट, सफारी, कैमलिएंट, स्काईबैग जैसे ब्रांड्स के ट्रॉली बैग पर फ्लैट 70 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएगा।
सदाशिव नायक ने कहा कि हर परिवार को रोजमर्रा के घरेलू सामान और फैशन उत्पादों की जरूरत होती है। इसी जरूरत का ख्याल रखते हुए हमने इस साल के ‘सबसे सस्ते 5 दिन’ को पिछले साल के मुकाबले कहीं ज्यादा बड़ा और धमाकेदार बनाया है। इन 5 दिनों के दौरान ग्राहकों को अपने पैसे की सबसे ज्यादा कीमत वसूलने के साथ अपने घरों में ढेरों खुशियां लाने का मौका मिलेगा। ऑफर के दौरान दिव्यांगों, बुजुर्गों, गर्भवती और छोटे बच्चों के साथ खरीदारी करने आने वाली महिलाओं को पहले बिलिंग की सुविधा मुहैया कराई जायेगी। इसके अलावा 10 या इससे कम प्रोडक्ट वालों की भी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है, वो मोबाइल एक्सप्रेस काउंटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Related posts:

संभाग स्तरीय कस्तूरबा गांधी महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नारायण लिम्ब से भूमि का जीवन हुआ आसान 

हिन्दुस्तान जिंक ने प्रतिष्ठित आरईएसीएच, बीआईएस और एलबीएमए सर्टिफिकेशन के साथ अपनी ग्लोबल लीडरशिप को...

लोक संस्कृति के अनूठे पर्व शिल्पग्राम उत्सव का आगाज

नरेंद्रसिंह भाणावत एसबीआई से सेवानिवृत्त

एनएसएस–सीटीएई ने सैनिक कल्याण हेतु 30,000 रुपये की सहायता राशि सौंपी

SBI Card andVistara Come Together to Launch Premium Co-Branded Credit Cards

Former Indian Footballer Climax Lawrence Kicks Off 44thAll India Mohan KumarMangalam Hind Zinc Footb...

गहलोत और खोड़निया ने किये लालबाग के राजा के दर्शन

गिट्स में एआईसीटीई–अटल प्रायोजित छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन

न्यूज़ 18 के महामंच से L' Aspiration summit का आयोजन

फतहनगर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प