अरूण मिश्रा हिन्दुस्तान जिंक के नये उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त

उदयपुर। अरूण मिश्रा वेदान्ता समूह की सीसा-जस्ता एवं चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किये गए हैं। अरूण मिश्रा हिन्दुस्तान जिंक के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी के पदभार के साथ ही कम्पनी के ग्रुप एक्जिक्यूटिव कमेटी के सदस्य भी होंगे एवं कंपनी की विस्तार योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अरूण मिश्रा आईआईटी खडगपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक है साथ ही उन्होंने, न्यू साउथ वेल्स सिडनी विश्वविद्यालय से माइनिंग एवं बेनिफिसिएशन में डिप्लोमा और सीईडीईपी फ्रांस से सामान्य प्रबंधन में डिप्लोमा किया है। अरुण मिश्रा इससे पूर्व टाटा स्टील में उपाध्यक्ष-रॉ मटेरियल के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने इस संस्थान में 31 वर्षो तक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया जहां सुरक्षा को अपनी पहली प्राथमिकता माना है। इसके अलावा, अरुण भारतीय खनिज इंजीनियर्स संस्थान के उपाध्यक्ष हैं। राष्ट्रीय ख्यातनाम पत्रिकाओं में इनके कई पत्र प्रकाशित हुए हैं।

Related posts:

ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ का शुभारंभ

देबारी मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

राजस्थान से नई पक्षी प्रजाति व्हाइट-ब्रोड बुलबुल की हुई खोज

Over 1.10 lakh dairy farmers associated with Milk Producing Companies write to Hon’ble CM of Rajasth...

लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने किया महाराणा स्वरूपसिंहकालीन हकीकत बहिडाें का विमोचन

डॉ निखिल वर्मा बने बेस्ट प्रोस्थोदोंटिस्ट ऑफ़ द इयर

नटराज किड्स प्लैनेट, बापूनगर बड़गांव में एनुअल स्पोर्ट्स डे “Vitality 25–26” उत्साह के साथ संपन्न

दिव्यांगों संग धूमधाम से मनाया सावन उत्सव

लेकसिटी प्रेस क्लब द्वारा पहली बार रक्तदान शिविर, उदयपुर के पत्रकारों ने किया रक्तदान

पिम्स हॉस्पिटल में चार वर्षीय बच्चे के मोतियाबिन्द का सफल ऑपरेशन

कोरोना शिखर से शून्य

एचडीएफसी बैंक के परिवर्तन से राजस्थान में 35.43 लाख से ज्यादा लोगों को लाभ मिला