आर्ची गैलेक्सी टाउनशिप – फेज 2 में आमजन को मिलेगा उसके सपनों का घर

उदयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत बनाई जा रही आर्ची गैलेक्सी टाउनशिप-फेज 2 में आमजन को बहुत ही रियायती दरों पर अपने सपनों का सुंदर और गुणवत्तापूर्ण घर मिलेगा। हमने बरसों से लोगों को उनके बजट में शानदार घर देने का जो सपना संजोया है, उसे आर्ची गैलेक्सी के पहले फेज में पूरा कर दिखाया है, अब फिर नई उम्मीदों के साथ कुछ और लोगों के सपनों को  उसी प्रतिबद्धता व समयबद्धता के साथ साकार करना है। यह विचार आर्ची गैलेक्सी टाउनशिप के द्वितीय चरण के नए ब्लॉक्स के लिए भूमि पूजन के अवसर पर पार्टनर ऋषभ भानावत,  संजय बांठिया और सम्भव बांठिया ने व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि हमने मुख्य मंत्री जन आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले आवासों में गुणवत्ता का जो नया माइल स्टोन स्थापित किया हैं उसे सबने बहुत पसंद किया है। एलआईजी व ईडब्ल्यू एस श्रेणियों में इस बार हम वन बीएचके और टू बीएचके के फ्लैट्स की सौगात लेकर आए हैं। देबारी पावर हाउस के सामने आर्ची गैलेक्सी टाउशिप प्रोजेक्ट के द्वितीय चरण के फ्लैट्स की लोकेशन तो बहुत शानदार है ही निर्माण प्रक्रिया में गुणवत्ता से समझौता किए बिना हर बारीकी का ध्यान रखा जाएगा।  
लोअर इनकम ग्रुप (एलआईजी) व इकॉनोमिकल वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) के लिए तैयार किए जाने वाले फ्लैट के लिए कोई भी आवेदक मौके पर बने शानदार, गुणवत्तापूर्ण फ्लैट्स का अवलोकन कर वांछित जानकारी ले सकता है, सैंपल फ्लैट्स को देखकर उसे बुक करवा सकता है. वन बीएचके में  एरिया 516 वर्गफीट होगा। अनुमानित कीमत 10 लाख 71 हजार रुपए होगी। इसमें वन रूम, हॉल, कीचन, अटैच व कॉमन टॉयलेट, बॉलकनी, कीचन होंगे। टू बीएचके में एरिया 678 वर्गफीट है। अनुमानित कीमत 15 लाख 91 हजार रुपए होगी। इसमें दो बेडरूम, एक अटैच टॉयलेट, हॉल, बड़ी बॉलकनी, एक कॉमन टॉयलेट की सुविधा मिलेगी।
इस योजना के अंतर्गत  सेंट्रल गार्डन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, फायर सेफ्टी/फायर फाइटिंग सिस्टम,  वर्षा जल संग्रहण,  हर घर में आरओ वाटर और सेमि मॉडुलर किचन की सुविधा , एमेनिटीज में – जिम  की सुविधा, इंडोर गेम्स, बैंक्वेट हाल- कमर्शियल – शॉपिंग एरिया, क्लिनि क, बैं क, एटीएम व पोस्टल सुविधाएं,  ब्लॉक में लिफ्ट्स व  कॉमन एरिया में पावर बे कअप,  प्लांटेशन व ग्रीनरी,  रेजिडेंशियल एरिया में सेपरेट एंट्री व एक्जिट तथा  सिक्योरिटी केबिन  की सुविधाएं होंगी।

Related posts:

जिंक एवं जिंक वर्कर्स फेडरेशन के मध्य बोनस/एक्सग्रेसिया पर समझौता

कागज के कतरनों से कलात्मक अभिव्यक्ति

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा विश्व मलेरिया दिवस जागरूकता सत्र आयोजित

IIT Madras Partners with Hindustan Zinc to Develop Advanced Zinc-Air Battery Technology

शराब से लिवर ही नहीं, डायबिटीज, कैंसर जैसी घातक बीमारियां भी होती है

पर्युषण महापर्व कल से

हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबंल कार्यक्रम में इस वर्ष लाभान्वित हो रहे 1500 से अधिक विद्यार्थी

गीतांजली हॉस्पिटल के ओब्स एंड गायनी विभाग द्वारा मेवाड़ में नेशनल लेवल की पहली कार्यशाला संपन्न

गणतंत्र दिवस 2026 में 6 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के 11 कैडेट्स बढ़ाएंगे राजस्थान का मान

पंडित हरिप्रसाद चौरसिया सहित देश के 10 कलाकार, विद्वान, सामाजिक कार्यकर्ता और एथलीट महाराणा मेवाड़ फा...

Hindustan Zinc’s Kayad Mine bagged 5- Star Rating Awardat 6th NCMM Award

उदयपुर में सोमनाथ शिवलिंग का भगवान महाकाल से होगा मिलन