‘एक मुठो हंशी’ अभियान लॉन्च

उदयपुर। द हिमालया ड्रग कंपनी  का फ्लैगशिप अभियान-मुस्कान पश्चिम बंगाल पहुंच गया है। इस अभियान के अंतर्गत, हिमालया लिप केयर ने कोलकाता में अपनी पहल एक मुठो हंशी प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रतिष्ठित हस्तियां ममता कैरोल, वाईस प्रेसिडेंट एवं रीजनल डायरेक्टर फॉर एशिया, स्माईल ट्रेन एवं मेडिकल विशेषज्ञ-डॉ. पार्था प्रतिम गुप्ता, इंस्टीट्यूट ऑफ चाईल्ड हैल्थ, कोलकाता तथा डॉ एसए फैजल, कैमरी हॉस्पिटल, वर्धमान भी मौजूद थे। इसके तहत हिमालया ने दुनिया की सबसे बडी कटे होंठ व तालु चैरिटी, स्माईल ट्रेन इंडिया के साथ सहयोग किया, ताकि जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क जीवन रक्षी क्लेफ्ट सुधारक सर्जरी का लाभ पहुँचाया जा सके।

राजेश कृष्णमूर्ति, बिजनेस डायरेक्टर-कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिवीजन, हिमालया ड्रग कंपनी ने कहा कि हम अपने अभियान, ‘एक मुठो हंशी के जरिये कटे होठ और तालु के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रदान करना चाहते है। साथ ही हम समय पर इलाज के महत्व की जागरूकता बढाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि बच्चे एक संतुष्ट और खुशहाल जीवन व्यतीत कर सके। हमारा अभियान मुस्कान हर घर में सेहत व प्रसन्नता का संचार करने के लिए हिमालया के उद्देश्य  खुश रहो खुशहाल रहो को प्रतिबिंबित करता है। इस अभियान द्वारा आज तक 550 से ज्यादा बच्चों की क्लेफ्ट सर्जरी की जा चुकी है। हमारा प्रयास है कि हम कटे होंठ और तालु से पीडित ज्यादा से ज्यादा बच्चों की जिंदगी में परिवर्तन लाकर उन्हें अपने सपनों को प्राप्त करने में मदद कर सके। 

Related posts:

वेदांता ने ट्रांसजेंडरों के लिए अपनाई अनूठी समावेशन नीति

जयपुर टैंकर ब्लास्ट - एक जली बस उदयपुर की

आरोहण युवा महोत्सव की तैयारियाँ ज़ोरो पर

सांई तिरूपति विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षान्त समारोह सम्पन्न

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा 47वां खान सुरक्षा सप्ताह आयोजित

Paytm launches Daily DTH Dhamaal offer for recharges during IPL 2022 season winners to get cashback ...

मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का शुभारम्भ

HDFC Bank Parivartan announces setting-up of smart classrooms in 400 Govt schools across Rajasthan

नवरचना विश्वविद्यालय ने मेजर-माइनर विषय/विद्याशाखा प्रस्तुत की

एमपीयूएटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मिश्र देंगे 42 स्वर्ण पदक

दामोदर रोपवेज़ इंफ्रा लि. ने नीमच माता रोपवे परियोजना का उद्घाटन किया

एचडीएफसी बैंक ने पहले सस्टेनेबल फाइनेंस बॉन्ड इश्यू के जरिए 300 मिलियन डॉलर जुटाए