जिंक द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक स्मेल्टर देबारी द्वारा अलख नयन मंदिर के सहयोग से भलों का गुड़ा गांव के पंचायत भवन में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर का आयोजन नेत्र रोगियों की पहचान करने और उन्हें निःशुल्क उपचार करने के उद्देश्य से किया गया था। शिविर में 104 ग्रामीण लाभान्वित हुए। 15 रोगियों की आंखों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई जिन्हें ऑपरेशन के लिए अलख नयन अस्पताल भेजा गया। अस्पताल द्वारा ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से समुदाय के लोगों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से आंखों की सुरक्षा और देखभाल के बारे में जागरूकता फैलाई जा रही है। यह देबारी क्लस्टर में दूसरा शिविर है पहले शिविर में 18 मोतियाबिंद रोगियों की सर्जरी से उपचार किया गया। आंखों का परीक्षण करने के बाद समुदाय के सदस्यों को निःशुल्क चश्में उपलब्ध कराये जाएगें।

Related posts:

आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी का विस्तार

एसीबी (ACB) के हत्थे चढ़ा राजेश खन्ना (Rajesh Khanna), 10 परसेंट कमीशन मांग रहा था

मतदाता जागरूकता रैली 19 को

एचडीएफसी बैंक ने अपनी डिजिटल परिवर्तन यात्रा के हिस्से के रूप में माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी की

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की सपरिवार पीएम नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट

सांची ग्रुप द्वारा वूमन अचीवर्स अवाड्र्स सम्मान 2022 का आयोजन

हिंदुस्तान जिंक द्वारा सामुदायिक विकास कार्यो का उद्घाटन एवं शिलान्यास

बड़े संस्थानों के लिए एचडीएफ सी बैंक ने कस्टमाईज़्ड ऐप्स लॉन्च किए

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित दूसरे वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का इवेंट पोस्टर और रेस डे जर्सी लॉ...

सिटी पैलेस में होलिका रोपण

डॉ. लक्ष्यराजसिंह ने किया‘‘मेवाड़ में ज्योतिष परम्परा का इतिहास’’ पुस्तक विमोचन

हिन्दुस्तान जिंक मास्टर्स ऑफ रिस्क अवार्ड से सम्मानित