जि़ंक की सखी परियोजना को एसोचैम वूमेन एचीवर्स एवार्ड 2019

उदयपुर। एसोचेम वूमेन एचीवर्स एवार्ड 2019 द्वारा हिन्दुस्तान जिं़क के सीएसआर कार्यक्रम में महिलाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ सीएसआर पहल श्रेणी में विजेता के रूप में सखी परियोजना को पुरस्कृत किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में अतिथि एनडीएमसी, सचिव सुश्री रश्मि सिंह एवं दुनिया की सबसे पुराने पेशेवर महिला शार्पशूटर दादी चंदरो तोमर ने यह पुरस्कार सीएसआर अधिकारी अभय गौतम एवं सुश्री नेरुति संघवी को प्रदान किया। एसोचैम 2019 का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग नवाचारों, पहलों और योगदानों से परिलक्षित महिलाओं द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्ट नेतृत्व और उपलब्धियों को पहचानना, उन्हें प्रभावित करना, प्रेरित करना और प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा और महिला एवं बाल विकास मंत्री, भारत सरकार श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी और गेस्ट ऑफ ऑनर आईएएस, सचिव एनडीएमसी सुश्री रश्मि सिंह थे। हिन्दुस्तान जिं़क की सखी परियोजा महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक कल्याण में योगदान करने और बचत को एक आदत के रूप में बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। यह परियोजना 20,000 से अधिक महिलाओं को लाभान्वित कर रही है।

Related posts:

एमपीयूएटी के कुलपति को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षाविद् सम्मान

जिंक की समाधान परियोजना के तहत् लंपी रोग से पशुधन बचाने में किया सहयोग

HDFC Bank’s PayZapp receives Celent Model Bank Award

डॉ. सारंगदेवोत सम्प्रति संस्थान के अध्यक्ष बने

Dr. Raghupati Singhania conferred the ‘Lifetime Achievement Award 2022’

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से आयोजित दूसरी वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन को अभूतर्पूव सफलता

आसियान-भारत कलाकार शिविर के दूसरे संस्करण का उद्घाटन

एचडीएफसी बैंक ने रेगलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया

Alwar Woman Achieves Motherhood with Indira IVF Despite Period Challenges

जी 20 शेरपा बैठक का अनोखा पल

HDFC Bank Aims to be the Preferred Banking Partner for Bharat

उदयपुर में जन्मे युगांडा के बिजनेस लीडर- राजेश चपलोत युगांडा के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित