डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती पर विशेष पूजा-अर्चना कर 484 किग्रा के लड्डू का भोग धराएंगे 

उदयपुर : महाराणा प्रताप स्मारक समिति मोती मगरी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया रविवार (9 जून) को विधि-विधान व भक्ति-भाव के साथ मनाएगी। समिति सचिव सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि समिति अध्यक्ष व महाराणा प्रताप वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ रविवार को अलसुबह चेतकारूढ़ महाराणा प्रताप की प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना कर 484 किग्रा के लड्डू का भोग धराएंगे। डॉ. मेवाड़ वेदपाठी ब्राह्मणों के वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ प्रतापी प्रताप का विशेष पूजन करेंगे। जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को प्रताप प्रतिमा के समक्ष 484 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इससे पहले शुक्रवार को समिति अध्यक्ष डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने प्रताप जयंती की तैयारियों का जायजा लिया और 9 जून को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मोती मगरी स्थित प्रताप स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करने आने वाले सभी महानुभावों को निशुल्क प्रवेश प्रदान करने के निर्देश दिए। प्रताप जयंती की तैयारियों के चलते स्मारक पर शनिवार 8 जून को दोपहर 1 बजे से 9 जून को सुबह 8 बजे तक सभी महानुभावों का प्रवेश वर्जित रहेगा। 7 दिवसीय सेवा कार्यों की शृंखला के 5वें दिन शुक्रवार को समिति की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को 484 से ज्यादा भोजन के पैकेट्स वृद्धाश्रमों में वितरित किए गए।

Related posts:

आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक संपूर्ण विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाएंगे : केंद्रीय गृहमंत्री

मेवाड़ आरंभकाल से ही धर्म-संस्कृति के संरक्षण के लिए तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा : लक्ष्यराजसिंह मेव...

उत्कृष्ट बालिकाओं का किया सम्मान

250 मरीजों को फल एवं बिस्कीट वितरित

Veer Shiromani Maharana Pratap Board will be formed

ICICI Prudential Life Launches AI-powered voice chatbot on Google Assistant

गीतांजली में दुर्लभ ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

1st LNG Vehicle Flagged off at Hindustan Zinc

Bonanza Wealth Management Research gives Subscibe Rating to IPO of Venus Pipes & Tubes Ltd

HDFC Bank and Indian Dental Association signs a MoU

जगुआर लैंड रोवर इंडिया और टाटा पावर ने इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिये भागीदारी की ...

गणतंत्र दिवस पर डिजिटल पत्रकार घनश्याम सिंह राव सम्मानित