दिव्यांगों की सेवा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में दिव्यांगों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। जयपुर में बाबा आम्टे दिव्यांग विश्वविद्यालय खोलने की बजट में घोषणा की गई है, जहां इन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त होगी। वे अपने भविष्य को संवार सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगों को टैक्स में भी कई तरह की राहत दी गई हैं।
श्री गहलोत सोमवार को उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर-4 में नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित दिव्यांग कृत्रिम अंग माप एवं वितरण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने यहां दिव्यांगों से बातचीत करते हुए हौसला बढ़ाया। उन्होंने समारोह में कहा कि संस्थान में दिव्यांगों द्वारा कई विधाएं सीखी जा रही हैं। यह उनके भविष्य के लिए उपयोगी साबित होंगी। कृत्रिम अंग लगने से उन्हें आगे बढ़ने की उम्मीदें मिली हैं।  
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में देश पोलियो मुक्त हो गया था। उन्होंने कहा कि विभिन्न हादसों में अंग गंवा चुके लोगों को संस्थान द्वारा सहारा दिया गया है। राज्य सरकार भी ऐसे संस्थानों और दिव्यांगों के कल्याण के लिए हमेशा तैयार है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके चित्र की रंगोली बनाने वाली दिव्यांग जया महाजन को राज्य सरकार द्वारा स्कूटी देने की घोषणा की। कार्यक्रम में पोलियो ग्रस्त जगदीश पटेल ने व्हील चेयर के माध्यम से ‘धन्यवाद जननायक अशोक गहलोत, महंगाई से राहत दिलाई’ राजस्थानी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति भी दी।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री रामलाल जाट, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री व विधायक गोविंदसिंह डोटासरा, संस्थान के संस्थापक कैलाश मानव सहित अन्य पदाधिकारी और दिव्यांगजन उपस्थित थे।

Related posts:

Hindustan Zinc commencesthe 46th Mohan Kumar Mangalam (MKM) Football Tournament in Zawar, Rajasthan

HDFC Bank to Launch Mega ‘Two-Wheeler Loan Mela’ inCentral India

आयुष्मान आरोग्य मंदिर के 12 वे बेच का आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ

नैतिकता से परिपूर्ण जीवन ही सार्थक

100 दिवसीय कार्य योजना के कार्यों को समय पर पूर्ण कराएं : जिला कलक्टर

एक स्वर में आजीवन सदस्य बोले-खेलगांव का सर्वांगीण विकास और ओलंपिक स्तरीय प्रतिभाएं तराशना हमारा ध्ये...

राजस्थान को महाराणा प्रताप स्ट्रेंथ लिफ्टिंग कप

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल 2026 का भव्य अंदाज़ में समापन: हिंदुस्तान ज़िंक और सहर के स...

मुख्यमंत्री ने सेवाश्रम और कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर का किया लोकार्पण

AIM for Seva और आर्ष विद्या तीर्थ की रजत जयंती के उपलक्ष्य में उदयपुर में सूर्या गायत्री का “रामं भज...

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा रामपुरा आगुचा माइंस में 40 लाख लीटर प्रतिदिन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाट...

शिक्षा संबल की कक्षाओं से अवकाश में भी जुड़े हजारों विद्यार्थी