पारस जे. के. हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन्स के लिए शैक्षणिक कार्यशाला आयोजित

उदयपुर। पारस जे. के. हॉस्पिटल ने न्यूरोसर्जरी पर शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन होटल रमाडा में किया। मुख्य वक्ता पद्मश्री डॉ. वी. एस. मेहता, डायरेक्टर न्यूरो साईन्स पारस हॉस्पिटल गुडग़ंाव थे। 40 वर्षों में 10000 से अधिक सफल न्यूरोसर्जरी कर चुके डॉ. मेहता ने बताया कि वर्तमान युग में न्यूरोसर्जरी भी दूसरी अन्य सर्जरी की तरह आसान हो गई है। इसके परिणाम भी उतने ही सफल हैं जितने अन्य सर्जरी के हैं। आधुनिक रेडियोलॉजी जॉचों द्वारा हम ट्यूमर व अन्य बीमारियों को आसानी से देख सकते हैं कि वे किस जगह पर स्थित हैं और किस प्रकार से हम उसका ऑपरेशन करके बेहतरीन उपचार कर सकते हैं।
डॉ. मेहता ने बताया कि जरुरी नहीं की उपचार देश के बड़े मेट्रो सिटी या देश के बाहर अमेरिका में ही अच्छा होता है। उपचार के लिए क्वालिटी, फैसेलिटी व कॉस्ट तीन चीजों का बेहतर होना आवश्यक है। फैसेलिटी व कॉस्ट तो सभी अच्छे अस्पतालों में आस पास ही रहती है लेकिन क्वालिटी चिकित्सकों के सर्जरी अनुभव व ऑपरेशन के बाद व पहले नर्सिंग  द्वारा की गई केयर से आती है। यह सभी छोटे शहरों में भी मिल सकती है इसलिए उपचार करवाते समय यह सब देखकर करवाना चाहिये। हमारी भी न्यूरोसर्जरी की सफलता की दर यूरोपिय देशों के बराबर है। युवा चिकित्सों को मैसेज देते हुये डॉ. मेहता ने कहा कि युवाओं को सीखते रहना चाहिये और अपने अनुभव के आधार पर सर्जरी करनी चाहिये जो उनको समझ में नहीं आये उन मरीजों की अनावश्यक सर्जरी नहीं करनी चाहिये।

Related posts:

'इस त्यौहार नो इंतज़ार', एचडीएफसी बैंक ने फेस्टिव ट्रीट्स लॉन्च की

Sensitizing Deaf and Mute Children: Hindustan Zinc Jeevan Tarang Program Conducts Road Safety Awaren...

भाणावत चेयरमैन व चौधरी सचिव नियुक्त

एचडीएफसी बैंक मध्य भारत में करेगा 'टू-व्हीलर लोन मेला' का आयोजन

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा ओडा में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

Hindustan Zinc receives Platinum Award at Apex India Occupational Health & Safety Award 2023

गुमनाम शहीदों के नाम कपड़े की पट्टी पर उकेरकर रिकॉर्ड बनाये

नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर आयोजित इंटर कॉलेज क्विज में पिम्स मनोरोग विभाग के रेज़िडें...

ओमान में सुल्तान हैथम बिन तारिक से डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ की शिष्टाचार भेंट 

हरियाणा के लोक नृत्य धमाल ने किए हृदय के तार झंकृत

लेखांकन एवं व्यवसायिक सांख्यिकी विभाग के शोधछात्र पूर्वोत्तर विश्वविद्यालयों के साथ शोध विनिमय पर

महाराणा भूपालसिंह की 139वीं जयन्ती मनाई