पीआईएमएस हॉस्पिटल मेंं मरीजों को नि:शुल्क कम्बलें वितरित

उदयपुर। आरोग्य हैल्थ केयर सोसायटी द्वारा पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, (पीआईएमएस), हॉस्पिटल उमरड़ा मेंं दीपावली के उपलक्ष्य में सभी मरीजों को निशुल्क कम्बलें वितरित की गई। इस परोपकारिता के कार्य के लिए पीआईएमएस के चेयरमैन आशीष अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती शीतल अग्रवाल ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। साई तिरुपति विश्वविद्यालय के प्रेसिडेन्ट डॉ. इन्द्रजीत सिंघवी व रजिस्ट्रार देवेन्द्र जैन ने इस कार्य में छात्रों का सहयोग किया।
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. बी. एल. कुमार व डायरेक्टर डॉ. सुरेश गौतम ने बताया कि आरोग्य हैल्थ केयर सोसायटी पीआईएमएस मेडिकल कॉलेज के छात्रों की एक संस्था है जो मरीजों के खाने, पहनने के कपड़े के साथ महिलाओं को समय-समय पर निशुल्क सेनेटरी नेपकीन उपलब्ध कराती है। इसके अलावा यह संस्था ब्लड डोनेशन व हैल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देने के लिए गाँवों में जाकर उत्कृष्ट कार्य कर रही है।

Related posts:

सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय का ग्यारहवां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

श्रीमाली समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने किया पदभार ग्रहण

उदयपुर से अच्छी खबर: कोरोना रोगियों का ग्राफ़ घटते घटते 14.87 हुआ, आज 401 रोगी संक्रमित आये

2nd Batch of 26 underprivilegedstudents supported by Hindustan Zinc register 100% results in Class 1...

Hindustan Zinc signs on Ultra-RunnerSufiya Sufi as BrandAmbassador

हिन्दुस्तान जिंक की समाधान परियोजना कोरोना संकट में किसानों को पहुंचा रही लाभ

नगर निगम ने पेरेंट्स प्लस परियोजना के अंतर्गत शाला पूर्व शिक्षण सामग्री (पीएसई-किट) कार्यशाला का आयो...

जिंक ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया जागरूक

उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से जारी, अक्टूबर 2025 तक पूर्ण किए जाने का...

दर्शन डेंटल कॉलेज में भव्य स्नातक समारोह का आयोजन

उदयपुर में बुधवार को मिले 9 कोरोना संक्रमित

ओसवाल सभा स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2024’ सम्पन्न