फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी हॉलीवुड में आकर्षण का केंद्र बनी

उदयपुर। सेलेब्रिटीज़ के पसंदीदा फॉरएवरमार्क डायमंड्स ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण रेड कार्पेट्स को थाम लिया है। प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त डायमंड इस साल खास आकर्षण का केंद्र बनने के लिए तैयार हैं, क्योंकि डीपी ज्वेलर्स ने फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी को विशेष रूप से 92वें वार्षिक एकेडमी अवाड्र्स के लिए डिज़ाइन किया है। हॉलीवुड की अग्रणी महिलाओं की प्रतिभा और उनके आकर्षण से प्रेरणा लेते हुए, विशेषज्ञता के साथ तैयार किए गए डिजाइन सेलिब्रिटी स्टाइलिस्टों के निजी अवलोकन और चयन के लिए लॉस एंजिल्स में फॉरएवरमार्क ऑस्कर सुइट में प्रदर्शित किये जायेंगे। क्लासिक जियोमेट्रिक पैटर्न और प्रकृति-प्रेरित रुझानों से प्रेरणा लेते हुए, डीपी ज्वेलर्स ने झूमर-झुमके की एक आकर्षक जोड़ी तैयार की है, जो अंडाकार हुप्स की तीन परतों के साथ-साथ लंबे फर्न-प्रेरित पत्ते से खूबसूरती से ब्लेंकड करता है, जो केंद्र में हुप्स से होकर गुजरता है। व्हाइट गोल्ड, रोज गोल्ड और खूबसूरत फॉरएवरमार्क डायमंड में बनाई गई, इस जोड़ी ने क्लासिक ट्रेंड को फिर से लोकप्रिय बना दिया है।
प्रदर्शित किये गये विशेष रूप से तैयार ज्वेलरी में फॉरएवरमार्क डायमंड जड़े होंगे, जिनमें से सभी प्रकृति का अद्वितीय और अनमोल उपहार हैं। असली, प्राकृतिक और अनट्रीटेड डायमंड का चयन करने के लिए फॉरएवरमार्क मानक 4सी से आगे देखता है। पूर्ण सौंदर्य की खोज में, प्रत्येक डायमंड के निहित सौंदर्य और चमक को निखारने के लिए, केवल दुनिया के बेहतरीन कारीगरों और महिलाओं पर ही फॉरएवरमार्क डायमंड को काटने और चमकाने पर भरोसा किया जाता है, जिसके लिए वे अपने कौशल और कलात्मकता का उपयोग करते हैं।
सचिन जैन, प्रेसिडेंट, फॉरएवरमार्क डायमंड्स ने बताया कि फॉरएवरमार्क में हमलोग भारतीय डिज़ाइन के इस अद्भुत प्रतिनिधित्व और हमारे रिटेल विक्रेताओं की क्षमताओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने को लेकर प्रसन्न हैं। हम इनोवेशन, क्राफ्टमैनशिप और हमारी डायमंड ज्वेलरी में दिखने वाली आधुनिकता और परंपरा के मिलन का पूरी दक्षता से ध्यान रखते हैं। शानदार व्यक्तित्व वाली इन महिलाओं को अपने अद्भुत योगदान का जश्न मनाते हुए, फॉरएवरमार्क डायमंड से सजते हुए देखना बहुत अच्छा लगेगा। डीपी ज्वेलर्स भोपाल /इंदौर / उदयपुर में मौजूद फॉरएवरमार्क ज्वेलर्स हैं, जो विश्व स्तर पर प्रसिद्ध आयोजन के लिए अपनी ज्वेलरी भेजेंगे। इस सीजन में रेड-कार्पेट की चमक-धमक में इन आकर्षक ज्वेलरी को जरूर देखें।

Related posts:

HDFC Bank to conduct national‘ Blood Donation Drive’ on December 9

अरूण मिश्रा हिन्दुस्तान जिंक के नये उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त

गंभीर हालत में आई बच्ची की पेसिफिक हॉस्पिटल, उमरड़ा में सफल सर्जरी

वंचित वर्गों के आउटरीच कार्यक्रम के तहत संवाद कार्यक्रम का आयोजन

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा संबल समर कैम्प का समापन

वीआईएफटी में ग्राफिक डिजाइनिंग पर कार्यशाला

Drone Trial eases the Survey of Zawarmala Mine’s Inaccessible areas

सिग्निफाई ने उदयपुर में 5 प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों को रौशन किया

कोटक म्यूचुअल फंड का नया प्रचार अभियान मिस्टर एसआईपी

उदयपुर में पहली बार 28वीं एनुअल कॉन्फ्रेंस ऑफ़ नार्थ जोन इंडियन सोसाइटी ऑफ़ नेफ्रोलॉजी का शुभारंभ

Hindustan Zinc skills rural youth and links them to sustainable livelihood

CavinKare’s CHIK brings the most ‘Convenient’ and ‘Affordable’ Hair Colour solution to people of Uda...