हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जावर माइंस में रक्तदान शिविर आयोजित, 65 यूनिट रक्त संग्रहण

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक, जावर माइंस एवं स्माइल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सरल ब्लड बैंक उदयपुर के सहयोग से केन्द्रीय चिकित्सालय, जावर माइंस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन जावर माईन्स मजदूर संघ अध्यक्ष सुब्रतो दास, महामंत्री लालूराम मीणा, मिल हेड जे पी गुप्ता, प्रधानाचार्य डी ए वी, हरवंशसिंह ठाकुर , मुख्य चिकित्सा अधिकारी सी एस मिश्रा ने किया।
शिविर में रक्तदान से पूर्व सभी रक्तदाताओं की प्राथमिक जांच की गयी । निर्धारित मात्रा में हीमोग्लोबिन न पाए जाने पर उचित सलाह भी दी गयी। शिविर में समाधान परियोजना, खुशी परियोजना, स्माइल ऑन व्हील्स परियोजना, डीएवी कालेज, बरोई माइंस, बालरिया माईन्स, वित्त विभाग, सुरक्षा विभाग, वेदांता, खनन विभाग, केन्द्रीय चिकित्सालय, जावर माला माईन्स से बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर 65 यूनिट रक्त संग्रहण किया। रक्तदान करने वालों में उपसरपंच सिंगटवाडा गौतमलाल मीणा, योगेश जोशी, विश्वजीत सिंह, खुशबू झा, डॉ. मंजुनाथ, पुनीत चौधरी, दीपक भाटिया, प्रशांत गुप्ता, निधि, अब्दुल इलियास, इंदिरा शर्मा, शुभान्गि घोष, लाली सिंह, अंकित, अरविन्द पराशर, मोतीलाल, गणेश, मायाधर बेहरा आदि थे।

Related posts:

पीआईएमएस हॉस्पिटल, उमरड़ा में ज्यादा पके मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

मुख्यमंत्री ने उदयपुर के लाभार्थियों से किया संवाद

चेतक सर्कल पर दीपक और मिठाई बांटी

एचडीएफसी बैंक ने प्रतिबंध हटने के बाद 4 लाख से अधिक कार्ड जारी किए

साई तिरूपति विश्वविद्यालय में युवामंथन कार्यक्रम 

साध्वीश्री डॉ परमप्रभा, विनीत प्रभा, श्रेयस प्रभा एवं प्रेक्षा प्रभा आदि ठाणा 4 का चातुर्मास हेतु मं...

Hindustan Zinc’s Mines becomes the1stGreenCo Certified Mines

सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर विशाल वाहन रैली

अजमेर मंडल के उमरा व श्यामलाजी रोड़ स्टेशनों पर इंटीग्रेटेड पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम स्थापित

पूर्व भारतीय फुटबाॅलर क्लाइमेक्स लॉरेंस ने किया 44 वें ऑल इंडिया मोहन कुमारमंगलम हिंद जिंक फुटबॉल टू...

संभाग के पारिवारिक पेंशनर्स के लिए दिशा-निर्देश जारी

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नामकरण और बाल लीलाओं से श्रोता हुए भावविभोर