हिन्दुस्तान जिंक प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को बोनस एवं एक्सग्रेसीया की घोषणा

हिन्दुस्तान जिंक प्रबंधन द्वारा वर्ष 2021-22 हेतु कंपनी में कार्यरत स्थायी एवं संविदा कर्मचारियों के लिये बोनस एवं एक्सग्रेसीया की घोषणा की गयी है। उल्लेखनीय है कि कंपनी में लगभग 25 हजार कर्मचारी कार्यरत है। घोषणा के तहत् सभी स्थायी श्रमिकों को 1 लाख 38 हजार पांच सौ सभी अण्डरग्राउण्ड संविदा श्रमिकों को 82000 रूपये सभी सरफेस संविदा श्रमिकों को 19250 रूपये गुडविल जेस्टर के साथ 8.33 वास्तविक सैलरी पर बोनस दिया जाएगा। 

बोनस की घोषणा पर हिन्दुस्तान जिं़क वर्कस फेडरेशन के अध्यक्ष यूएम शंकर दास ने हिन्दुस्तान जिं़क प्रबंधन को श्रमिकों और फेडरेशन की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि दीवाली से पूर्व बोनस की घोषणा से त्यौहार को कर्मचारियांे के परिवार और अधिक उत्साह से मना सकेगें।

इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिं़क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा, सीएफओ संदीप मोदी, एच आर विभाग से मनमीत सिंह , मोहम्मद अली, दीपक गखरेजा, अनूप कुमार, अनिल गदिया, कृष्णा राव, अक्षत यादव, सौरभ मिश्रा  हिंदुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन की ओर से अध्यक्ष यूएम शंकर दास, महामंत्री  कल्याण सिंह शक्तावत सहायक महामंत्री प्रकाश श्रीमाल, घनश्याम सिंह राणावत , महेंद्र सोनी ,लालू राम मीणा, कोषाध्यक्ष मांगीलाल अहीर ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Related posts:

इंटरनेशनल पर्पल फेस्ट स्वावलंबन यात्रा की नारायण सेवा ने की अगवानी

Make the most of your money during Big Bazaar’s ‘Sabse Saste 5 Din’

Nestlé India pledges to further help spice farmers in India through the MAGGI Spice Plan

टखमण 28 आर्ट गैलेरी का शुभारंभ

महाराणा प्रताप की देश के स्वाभिमान के लिए न्योछावर होने की सोच युगों-युगों तक जीवित रहेगी : लक्ष्यरा...

राजस्थान में हर बारह व्यक्ति में से एक को किड्नी की समस्या

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2025 का दूसरा दिन

पिम्स हॉस्पिटल में सी-आर्म द्वारा फेंफड़े की कठिन गांठ की बायोप्सी

संयुक्त निदेशक डॉ. शर्मा ने संभाला कार्यभार

नीलकंठ द्वारा आईवीएफ बेबीज कार्निवल 16 को

श्रीजी प्रभु की हवेली में गो.चि.श्री105 श्री विशाल बावा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

नए साल की धमाल, से दूर सनातन संस्कृति का कमाल