108 कुंडिय गायत्री महायज्ञ की समीक्षा बैठक सम्पन्न

उदयपुर। गायत्री शक्तिपीठ सर्वऋतु विलास द्वारा उदयपुर में होने वाले 108 कुंडिय गायत्री महायज्ञ की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। यह महायज्ञ 3 से 6 नवम्बर तक फतह स्कूल में होगा। बैठक में अब तक की तैयारी की जानकारी व्यस्थापक के. सी. व्यास ने दी और राज्यपाल, विधानसभाध्यक्ष एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण देने हेतु प्रभारी नियुक्त किये।
यज्ञशाला प्रभारी योगेश पानेरी ने मिट्टी के हवन कुंड बनाने की कार्य योजना प्रस्तुत की। श्रीमती प्रमोद सनाढ्य ने गर्भोत्सव संस्कार की देते हुए इसे दोपहर 2 से 4 तक करने की जानकारी दी। कलश एवं सद्ग्रंथ प्रभारी अर्जुन सनाढ्य एवं श्रीमती शारदा सनाढ्य ने कलश रूट की जानकारी दी। विनोद पांडे एवं प्रेमनारायण द्विवेदी ने जल प्रबंधन एवं बिजली व्यवस्था की रूपरेखा प्रस्तुत की। भोजनशाला प्रभारी ने वस्तुदान की लिस्ट के अनुसार खाद्य सामग्री 20 अक्टूबर से पूर्व प्राप्त करने पर जोर दिया। बैठक में इस बात पर सहमति व्यक्त की गई कि जो कोई भी खाद्य सामग्री देना चाहे उसे स्वीकार किया जाएगा। बैठक में ललित पानेरी, हेमंत श्रीमाली ने विचार रखे। इस अवसर पर रामस्वरूप पंचोली के शतायु होने पर पुष्पवर्षा से उनका स्वागत कर उनके स्वस्थ रहने की प्रार्थना की गई।

Related posts:

एमबी हॉस्पिटल की कायाकल्प के लिए संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट फिर दिखे एक्शन मोड में

Nissan Signals a Bold India Resurgence with the Launch of the All-New GRAVITE at Introductory Price ...

एक्यूप्रेशर के द्वारा स्वचिकित्सा उपचार शिविर का आयोजन 15 से

हिन्दुस्तान जिंक ने की वित्त वर्ष 2025 में 1 लाख गीगाजूल से अधिक एनर्जी की बचत, जो सालाना लगभग 19,00...

मुनि सुरेशकुमार ने श्रावक समाज से मांगी आत्महत्या नहीं करने के संकल्प की भेंट

रैडिसन ब्लू पैलेस रिज़ॉर्ट एण्ड स्पा का वार्षिक केक मिक्सिंग समारोह सम्पन्न

Hindustan Zinc reinforces its commitment towards safe and healthy communities

Hindustan Zinc’s Integrated Annual Report ranks among top 3 Indian Integrated Reports at LACP Spotli...

स्‍लाइस ने कियारा आडवाणी को बनाया ब्रैंड एंबैसडर

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष

तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता रस रंग 2025-26 का समापन

HDFC Bank Parivartan supports social sector start-ups  with Rs 19.6 crore grants