हिंदुस्तान जिंक से पहले एलएनजी वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया

लॉन्च किए गए वाहन से 30 प्रतिशत कार्बन फुटप्रिंट होगा कम
उदयपुर।
हिंदुस्तान जिंक द्वारा परिवहन हेतु पहला लिक्विफाइड नेचुरल गैस एलएनजी संचालित ट्रक वाहन शामिल किया गया है। ग्रीनलाइन से 55 मीट्रिक टन वैकल्पिक ईंधन वाहन, एस्सार समूह के इस ट्रक का उपयोग स्मेल्टर से उपभोक्ता तक तैयार उत्पाद के परिवहन में किया जाएगा। यह डीजल वाहन की तुलना में कार्बन उत्सर्जन को 30 प्रतिशत तक कम करेगा।
इस अवसर पर हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने कहा, “2050 तक नेट-जीरो का हमारा विजन ट्रांसफॉर्मिंग द प्लैनेट और हमारे सभी हितधारकों के लिए हरित मूल्य बनाने के सिद्धांत से प्रेरित है। एलएनजी वाहनों को शामिल करने का दृष्टिकोण अपनाकर हम हरित परिवहन में बदलाव हेतु अग्रणी कपंनी के रूप में अपनी प्रतिबद्धता की ओर बढ रहे हैं। हिंदुस्तान जिंक का लक्ष्य तत्काल समाधान कर आर्थिक बाधाओं को काफी हद तक कम कर पर्यावरण को डीकार्बोनाइज करना है।
साल-दर-साल अपने पर्यावरण फुटप्रिंट को कम करने के लिए, हिंदुस्तान जिंक प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयासरत है जिसके लिये कर संभव हरित प्रौद्योगिकी को अपनाया जा रहा है। कंपनी द्वारा अपने परिचालन हेतु एलएनजी वाहन में 40 टन कच्चा माल ले जाने की क्षमता है और 80 किमी प्रति घंटे तक की की गति सीमा है।
हिंदुस्तान जिंक अपने ईएसजी प्रदर्शन में सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए कंपनी ने 2025 तक प्राप्त करने के लिए कड़े स्थिरता लक्ष्य निर्धारित किए हैं और इसे प्राप्त करने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण अपनाया है। 2025 सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों के हिस्से के रूप में, लगातार प्राकृतिक संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग, कार्बन फुटप्रिंट को कम करने हेतु नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा हैं। उत्सर्जन नियंत्रण के लिए, कंपनी ने ईंधन दक्षता बढ़ाने और निकास प्रदूषण को कम करने के लिए भूमिगत खदान संचालन के लिए एचईएमएम में ईंधन उत्प्रेरक शामिल किया है। यह प्रयास कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के साथ-साथ विनिर्माण प्रदर्शन को बढ़ाने में मदद करेगा।

Related posts:

यूएन-हेबिटेट्स के वर्ल्ड अरबन फोरम-2020 पुणे, उदयपुर के साथ बर्नांड वेन लीर फाउण्डेशन ने बच्चों के ष...

Paytm introduces Travel Festival Sale from 21st-23rd July 

हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबल कार्यक्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों का उत्कृष्ठ रहा परिणाम

Utkarsh Small Finance Bank Limited and Institute of Professional BankingRevolutionise Banking Educat...

Hindustan Zinc saves over 1 lakh GJ of energy in FY25; enough to power nearly 19,000 households annu...

डॉ. बी. एल. कुमार को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

एसपी भुवन भूषण यादव ने किया ट्राफी का अनावरण

वीआईएफटी द्वारा वार्षिक खेल दिवस आयोजित

मुनिद्वय द्वारा डॉ. भानावत की कुशलक्षेम

पेटीएम की ‘ ट्रेवल फेस्टिवल सेल’

अंतरराष्ट्रीय पियानोवादक कात्या ग्रिनेवा की भावविभोर कर देने वाली प्रस्तुति

होली चातुर्मास पर किया मर्यादा पत्र का वाचन, साध्वी प्रमुखा को दी श्रद्धांजली