बाप-बेटे पर तलवार-लाठी से हमला करने के मामले में 4 गिरफ्तार, 2 डिटेन

विरोध में व्यापारियों ने दोपहर तक रखे बाजार बंद
उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत) :
शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात नींबू के मोल-भाव को लेकर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सब्जी बेचने वाले पिता-पुत्र पर तलवार और लाठी-डंडों से हमला किया और भाग गए। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने ठेलों को आग लगा दी। इस पर घटनास्थल पर धानमंडी, सूरजपोल, भूपालपुरा, हाथीपोल, घंटाघर, अंबामाता, हिरणमगरी और प्रतापनगर थानों की पुलिस टीम तैनात की गई। हमले के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखें ।

The markets in the Dhanmandi police station area remained closed on Friday in protest against the attack on a father-son duo selling vegetables in Udaipur city on Thursday night.


एसपी योगेश गोयल ने बताया कि सूरजपोल निवासी राहुल राठौड़ तीज का चौक में सब्जी का ठेला लगाता है। गुरुवार रात 10 बजे 2 युवक सब्जी खरीदने आए। नींबू के दाम को लेकर युवक उससे झगड़ने लगे। वहाँ मौजूद लोगों ने समझाकर मामला शांत करवाया जिस पर दोनों युवक वहाँ से चले गए। कुछ देर बाद दोनों युवक अपने अन्य साथियों के साथ आए और राहुल और उसके पिता सतवीर (50) पर तलवार व अन्य हथियारों से हमला कर भाग गए। हमले में सतवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें एमबी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस बीच कुछ लोगों ने सब्जी लगाने की दो गुमटी में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया । इसके विरोध में शुक्रवार को सब्जी मंडी व्यापारियों ने धानमंडी, नेहरू बाजार, नाडाखाड़ा, देहली गेट चौराहा और बापू बाजार बंद करवा दिए। व्यापारियों ने मांग की कि हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने समझा कर दोपहर में बाजार खुलवाए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तोफिक हुसैन, अनस हुसैन, तस्कीन खान और अरबाज हुसैन को गिरफ्तार किया है। साथ ही 2 नाबालिगों को डिटेन किया है। वारदात में शामिल मुख्य आरोपी फरार है। उसकी तलाश जारी है।

Related posts:

उत्कृष्ट बालिकाओं का किया सम्मान

डॉ. लुहाड़िया लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

रामराज्य की परिकल्पना में मानव जाति के साथ समस्त जीवों और प्रकृति का कल्याण निहित : मुख्यमंत्री

India’s Pride: Shiv Narayan Jewellers Makes History Achieving 8 Guinness World Records®Titles

महाराणा भगवतसिंह मेवाड़ की 41वीं पुण्यतिथि पर पूजा-अर्चना एवं पुष्पाजंलि

पूर्व मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास पंचतत्व में विलीन

Hindustan Zinc Integrates AI to Optimize Zinc Production Processes

Indira IVF to Train India’s Talent in Reproductive Medicine with NBE Accreditation

पहलगाम आतंकवादी घटना की निंदा

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सीएसआर के तहत् अगंदान हेतु जागरूकता सत्र आयोजित

पिम्स मेवाड़ कप का पहला सुपर ओवर, मेवाड़ टूरिज्म क्लब ने जीता

राजस्थान के पहले शोल्डर केडेवरीक ओर्थोप्लासी कोर्स का पिम्स उदयपुर में सफल आयोजन