अंतिम दिन 52 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 59 नामांकन

कुल 95 उम्मीदवारों ने भरे 116 पर्चे
उदयपुर। विधानसभा आम चुनाव-2023 की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को उदयपुर जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों में 52 उम्मीदवारों ने 59 नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 95 उम्मीदवारों ने 116 पर्चे भरे। नामांकन की जांच मंगलवार को होगी। वहीं नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 नवम्बर है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने बताया कि सोमवार को गोगुन्दा विधानसभा क्षेत्र में 7 उम्मीदवारों ने 7, झाडोल में 6 उम्मीदवारों ने 7, खेरवाड़ा में 4 ने 5 फार्म, उदयपुर ग्रामीण में 3 ने 5 फॉर्म, उदयपुर शहर में 14 उम्मीदवारों ने 14, मावली में 8 उम्मीदवारों ने 11, वल्लभनगर में 4 ने 4 तथा सलूम्बर में 6 प्रत्याशियों ने 6 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।
श्री पोसवाल ने बताया कि 30 अक्टूबर से अब तक कुल 95 उम्मीदवारों ने 116 नामांकन दाखिल हुए हैं। इसमें गोगुन्दा में 12 उम्मीदवारों ने 12, झाडोल में 12 उम्मीदवारों ने 15, खेरवाड़ा में 10 उम्मीदवारों ने 13, उदयपुर ग्रामीण में 10 उम्मीदवारों ने 14, उदयपुर शहर में 18 उम्मीदवारों ने 24, मावली में 11 उम्मीदवारों ने 14 तथा वल्लभनगर और सलूम्बर में 11-11 उम्मीदवारों ने 12-12 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

Related posts:

ओसवाल संदेश का लोकार्पण

सिटी पेलेस में गूंजें भगवान श्रीराम के भजन एवं मन्दिरों में होंगे दीपोत्सव व विशेष पूजा-अर्चना

अपने खेत पर काम करते नजर आए बाबूलाल खराड़ी

Radisson Blu Palace Resort & Spa, Udaipur, upscales guests’ recreational experiences with its newly ...

नारायण सेवा ने मनाया संस्थापक दिवस

माउंटेन ड्यू ने ऋतिक रोशन के साथ दोहराया डर के आगे जीत है का मंत्र

यूएसए के एंबेसेडर एरिक एम गार्सेटी उदयपुर पहुंचे

रुण्डेड़ा में 55 लाख की लागत से बन रहा गायरिया बावजी का संगमरमर शिखर मंदिर, निर्माण कार्य अंतिम चरण ...

नारायण सेवा संस्थान में स्वतंत्रता सेनानी सम्मान

युवा संसद की नेता प्रतिपक्ष हिमानी श्रीमाली का उदयपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत, बालिकाओं पर अत्याचार क...

राज्य स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

नेक्सस सेलिब्रेशंस ने पेश किया नेक्सस ग्रैब