शिव-पार्वती आराधना संग 58 महिलाएं करेगी हरतालिका तीज का उद्यापन, ढोल-नगाड़ों के साथ बोहरा गणेश को दिया प्रथम निमंत्रण

उदयपुर। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ द्वारा हरतालिका तीज का सामूहिक उद्यापन इस बार बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 26 अगस्त की रात समाज की महिलाएं चार पहर की पूजा कर शिव-पार्वती की आराधना करेंगी। यह व्रत अपनी कठिन साधना के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें महिलाएं 24 घंटे तक निर्जल रहकर शिव-पार्वती से अखंड सुहाग की कामना करती हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत समाज के अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली के नेतृत्व में बोहरा गणेश जी को प्रथम निमंत्रण देकर की गई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए बोहरा गणेश मंदिर पहुंचे। यहां गणेश जी के चरणों में निमंत्रण पत्र अर्पित कर उद्यापन के सफल और निर्विघ्न पूर्ण होने की कामना की गई। समाज के अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने बताया कि इस बार 58 महिलाएं उद्यापन कर रही हैं, और प्रत्येक उद्यापन करने वाली महिला के साथ 16-16 गौरनियां होंगी। इस परंपरा के तहत करीब 1000 महिलाएं सामूहिक रूप से व्रत का पालन करेंगी।
आयोजन समिति ने बताया कि 26 अगस्त की रात्रि को चार पहर की विशेष पूजा होगी, जिसमें महिलाएं पारंपरिक विधि-विधान से शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद 27 अगस्त की सुबह 10 बजे से सामूहिक भोज का आयोजन रखा गया है। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इस सामूहिक उद्यापन का उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था और परंपरा को जीवित रखना है, बल्कि समाज की महिलाओं को एकजुट कर सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन भी करना है।

Related posts:

Reviving Roots, Empowering People: Hindustan Zinc’s Artistic Movement

सांसद रावत ने आईजी व एसपी को कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता रस रंग 2025-26 का समापन

राजस्थानी के सुकवि माधव दरक नहीं रहे

Hindustan Zinc hands over 500 Oxygen Concentrators to Hon’ble Chief Minister of Rajasthan in fight a...

सोशल नेटवर्किंग की लत वाले विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि और मानसिक स्वास्थ्य का अध्ययन विषयक पर स...

Hindustan Zinc Ushers in an Era of Online Metal Buying via Digital Auctions

स्वस्थ दिल के लिए 10 किलोमीटर दौड़ेगा उदयपुर

1448 जांचों में 6 कोरोना संक्रमित, दो की मृत्यु

रन फॉर जीरो हंगर के उद्धेश्य के साथ वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का सफल आयोजन

पीआईएमएस हॉस्पिटल उमरड़ा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एम.पी. त्यागी ने उदयपुर में रचा इतिहास

डेल्हीवरी ने भिवंडी मेगा गेटवे को शुरू किया