देशभर के 70 सर्जन ने हर्निया की लेप्रोस्कॉपी सर्जरी में की फैलोशिप

अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस और इंडियन एसोसिएशन ऑफ गेस्ट्रोइंस्टेस्टिनल एंडोसर्जन्स की ओर से हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण, देशभर के 60 से अधिक पीजी सर्जन्स ने लिया भाग

उदयपुर। अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के सर्जरी विभाग की मेजबानी में इंडियन एसोसिएशन ऑफ गेस्ट्रोइंस्टेस्टिनल एंडोसर्जन्स की तीन दिवसीय फैलोशिप कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें लेप्रोस्कॉपी से हर्निया के ऑपरेशन की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया। देशभर के 70 जनरल एवं लेप्रोस्कॉपिक सर्जन्स प्रशिक्षण प्राप्त कर हर्निया की लेप्रोस्कॉपी से सर्जरी कर मरीजों को लाभांवित करेंगे।
इंडियन एसोसिएशन ऑफ गेस्ट्रोइंस्टेस्टिनल एंडोसर्जन्स की लेप्रोस्कॉपिक हर्निया लाइव सर्जरी वर्कशॉप अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस से अधिकृत जीबीएच जनरल हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर व मेडिकल कॉलेज सभागार में इसका सीधा प्रसारण हुआ। एसोसिएशन के प्रेसीडेंट रांची से डॉ. सतीश मिंडा, सचिव कन्याकुमारी से डॉ. शिवा कुमार, फाल्स बोर्ड के चेयरमैन मुंबई से डॉ. रमेश पूंजानी, डॉ. एके कृपलानी, डॉ. विशाल सोनी, डॉ. जया माहेश्वरी, डॉ. ब्रजेश, डॉ. कलाईवानी, डॉ. सोनार, डॉ. अरूनीमा, डॉ. शशांक सहित देशभर के जाने माने 20 लेप्रोस्कॉपिक सर्जन्स ने अपने अनुभव हर्निया के विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षणार्थी सर्जन्स से साझा किए। कार्यशाला में देशभर के 60 से अधिक पीजी कर रहे मेडिकल स्टूडेंट्स को भी पेपर व पोस्टर प्रदर्शन का अवसर दिया गया। आयोजन समिति के चेयरमैन ले. जनरल डॉ. संगीता तिवारी व सचिव डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला में 32 लेक्चर, लिखित व मौखिक परीक्षा सत्र का आयोजन हुआ। दूसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरएनटी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. विपिन माथुर, वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एसके कौशिक थे। बतौर अतिथि वरिष्ठ सर्जन डॉ. एफएस मेहता, डॉ. एस.पी. गुप्ता, डॉ.के.सी. व्यास थे। जीबीएच ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा, डायरेक्टर डॉ. सुरभि पोरवाल, एम्स डीन डॉ. विनय जोशी, डॉ. गरिमा मेहता मंचासीन रहे। डॉ. एम.एम. मंगल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।

Related posts:

सिटी पेलेस में अश्व पूजन

निसान ने उदयपुर में किया नए 3एस इंटीग्रेटेड शोरूम एवं वर्कशॉप का उद्घाटन

मेवाड़ के प्रतापी महाराणाओं के ऐतिहासिक अस्त्र-शस्त्रों को वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने विधिवत पू...

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई द्वारा आयोजित चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप का पांचवा दिन

उदयपुर के रास्ते, गलियां, महल बेमिसाल : माधुरी दीक्षित

नवागन्तुक कलेक्टर का स्वागत

गाेवा, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र की लोक संस्कृति हुई साकार

Rajasthan Foundation Day: Hindustan Zinc celebrates vibrancy and rich cultural heritage of Rajasthan...

पिम्स उमरड़ा में मिंत्रा ग्लैमफेस्ट प्री-जेनेसिस 2026 का धमाकेदार आयोजन, कलाकारों ने बांधा समां

प्रख्यात लोककलाविज्ञ और भारतीय लोक कला मंडल के पूर्व निदेशक डा. महेंद्र भानावत का निधन

दृष्टिहीन बच्चों को समाज में समान अवसर मिलें : सुनील दुग्गल

गिर्वा और गोगुन्दा के दिव्यांगजन हुए लाभान्वित