‘राजस्थान में वाणिज्य शिक्षा: चुनौतियाँ एवं सम्भावना’ विषय पर राज्यस्तरीय सेमिनार आज

उदयपुर। भारतीय लेखांकन परिषद उदयपुर शाखा एवं जनार्दन राय नागर विद्यापीठ विश्वविद्यालय उदयपुर के सयुंक्त तत्वाधान मे ‘राजस्थान में वाणिज्य शिक्षा: चुनौतियाँ एवं सम्भावना’ विषय पर राज्यस्तरीय सेमिनार का आयोजन जनार्दनराय नागर विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कंप्यूटर एवं सूचना प्रोद्योगिकी सभागार में रविवार को आयोजित किया जाएगा।
सेमिनार सचिव डॉ. शिल्पा लोढ़ा ने बताया कि राजस्थान में वाणिज्य शिक्षा के गिरते हुए रुझान को रोकने एवं इस शिक्षा के उत्थान के लिए सर्वप्रथम आईएए की पहल से कक्षा 6 से ही वाणिज्य को पृथक विषय के रूप मे लागू करने हेतु कक्षा 6 से कक्षा 10 के लिए पाठ्यक्रम बनाया गया जिसे उक्त सेमिनार में प्रस्तुत कर अन्य सुझावों के साथ राजस्थान सरकार तक प्रेषित किया जायेगा।
सेमिनार निदेशक एवं आईआईए उदयपुर शाखा के सचिव प्रो. शूरवीरसिंह भाणावत ने बताया की सेमिनार के मुख्य अतिथि प्रो. दरियावसिंह चुंडावत, उपाध्यक्ष, राजस्थान स्टेट हायर एजूकेशन की कौंसिल जयपुर, प्रो. के. सी. सोडानी, कुलपति, वर्धमान महावीर कोटा ओपन विश्वविद्यालय, प्रो. सुनीता मिश्रा, कुलपति मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर, श्रीमती कविता पाठक, निदेशक आर. एस. ई. आर. टी. होंगे। सेमिनार के मुख्य वक्ता प्रो. पी. के. जैन निदेशक, गीतांजलि इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनज्मेंट उदयपुर होंगे। सेमिनार की अध्यक्षता उदयपुर शाखा के अध्यक्ष प्रो.(कर्नल) शिवसिंह सारंगदेवोत्, कुलपति, जनार्दनराय नागर विद्यापीठ विश्वविद्यालय द्वारा की जायेगी।

Related posts:

उदयपुर के फोटो जर्नलिस्ट ताराचंद गवारिया को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Sterling Holiday Resorts Unveils Sterling Pushkar, Its Fourth Resort in Rajasthan 

जिंक का ‘‘कोई बच्चा रहे ना भूखा‘ अभियान साबित हो रहा वरदान

इंडियन बैंक ने कृत्रिम अंगों के लिए दी मदद

VODAFONE TURBONET 4G VERIFIED AS THE FASTEST 4G NETWORK IN RAJASTHAN

साई तिरूपति विश्वविद्यालय में युवामंथन कार्यक्रम 

उदयपुर में पहली बार राष्ट्रीय दृष्टिहीन क्रिकेट चैम्पियनशिप 30 नवम्बर से

Akme Fintrade Enters Life Insurance Distribution Through Axis Max Life

लक्ष्यराज और राजस्थान पुलिस के संयुक्त प्रयासों से होगा सेवा कार्य

सांसद डॉ रावत ने दिशा बैठक में उठाया था पी. एम. किसान सम्मान निधि योजना की सूची में फर्जीवाडा, 550 व...

विश्व की 120 जानी मानी हस्तियों के सुर संगम के साथ वेदांता उदयपुर वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल का समापन

Hindustan Zinc and Jawaharlal Nehru Centre for Advanced Scientific Research Advance Zinc-Ion Battery...