वेदांता लिमिटेड ने हिंदुस्तान जिंक के सीर्इओ सुनील दुग्गल को वेदांता का अंतरिम सीर्इओ नियुक्‍त किया

उदयपुर। वेदांता लिमिटेड ने हिन्दुस्तान जिंक के सीर्इओ सुनील दुग्गल को वेदांता लिमिटेड के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्‍त करने की घोषणा की है। श्रीनिवासन वेंकटकृष्णन व्यक्तिगत कारणों से 5 अप्रैल 2020 से कंपनी के सीर्इओ और निदेशक के रूप में पद छोड़ेंगे।

कंपनी के चेयरमैन नवीन अग्रवाल ने कहा कि हम वेंकट को कंपनी में दिये गये उनके योगदान के लिए उनकी प्रषंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद देते हैं। कंपनी को चलाने के लिए अपने अथक प्रयास के अलावा वें कंपनी की सस्टेनेबिलिटी का नेतृत्व करने में सबसे अग्रणी रहे हैं। उन्होंने कंपनी में मानदंड स्थापित किये है।

उन्होंने कहा कि हम अंतरिम मुख्य कार्यकारी सुनील दुग्गल का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं जो परिपक्व और प्रमुख नेतृत्व मे हमेषा से सफल साबित रहे है और कंपनी को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्पर हैं।

बोर्ड ने भी अनिल अग्रवाल को वेदांता लिमिटेड के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्‍त किया। नवीन अग्रवाल बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष होंगे। कंपनी को एक प्रबंधन समिति द्वारा संचालित किया जाएगा जिसमें सीर्इओ सीएफओ सीएचआरओ और सीसीओ शामिल हैं जो अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सामूहिक रूप से सभी महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।

सुनील दुग्गल हिन्दुस्तान जिंक के सीर्इओ और निदेशक के रूप में अपनी वर्तमान भूमिका के साथ-साथ अंतरिम सीर्इओ वेदांता लिमिटेड के रूप में अतिरिक्‍त कार्यभार संभालेंगे। सुनील 36 वर्षो के समृद्ध और विविध नेतृत्व का अनुभव रखते हैं एवं पिछले 10 वर्षो से वेदांता समूह से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पूर्व में अंबुजा सीमेंट के साथ काम किया है।

अपनी इस नियुक्ति पर सुनील दुग्गल ने कहा कि मैं इस नियुक्ति के लिए कंपनी का कृतज्ञ हूं। मुझे विश्वास है कि वेदांता अपने विकास की गति के माध्यम से हमारे देश की आर्थिक प्रगति में आगे भी योगदान करती रहेगी। मैं इसे और अधिक मजबूत करने के लिए कटिबद्ध रहुंगा।

Related posts:

स्वर्ण लेक ज्वेलर्स का शुभारंभ

वीआईएफ़टी में फि़ल्मी सितारों का जमघट

Show-Stopping Forevermark Diamond Jewellery Shines in Hollywood

उदयपुर की झीलें वर्षभर रहेंगी लबालब, समय पर पूरी होंगी सभी योजनाएं - मुख्यमंत्री

Children below 5 years could be 7 times more at risk of hospitalization because of flu

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा ड्रोन तकनीक से जावरमाला खदान के दुर्गम क्षेत्रों का सर्वेक्षण

नारायण सेवा ने केन्या में 13 सौ से अधिक दिव्यांगों को पहुंचाई सेवा

दिव्यांग एवं गुरुकुल के बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाई बसंत पंचमी

नारायण सेवा ने 8 हजार स्वेटर और 7 हजार कम्बल बांटे

वन स्टेट, वन ग्लोबल डेस्टिनेशन के विजन को मिला बल

डॉ जोशी एवं चांदना का भव्य स्वागत

Vedantato engage with 100+ startups in sustainable and transformative technologies