उदयपुर में तीन दिवसीय योग महोत्सव 8 मार्च से

उदयपुर। केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संस्कृति विकास संस्थान के माध्यम से तीन दिवसीय योग महोत्सव का आयोजन उदयपुर के गांधी ग्राउंड में 8 से 10 मार्च तक होगा। इस संबंध में मोहनलाल सुखाड़िया विवि के योग केन्द्र एमबी ग्राउण्ड में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा एवं विधायक ताराचंद जैन ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष विधाओं के जन-जन के प्रसार हेतु आयुष मंत्रालय के माध्यम से इस योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं।
आयोजन समन्वयक दीपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस आयोजन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से योग विशेषज्ञ, विभिन्न विश्वविद्यालय के योग विभागों के प्रतिनिधि, रिसर्च स्कॉलर, योग विद्यार्थी व आमजन शिरकत करेंगे। इस आयोजन में आयुष की विभिन्न विधाओं के निःशुल्क ओपीडी भी चलेंगे, इसके साथ-साथ आयुष स्टार्टअप्स के देश के विभिन्न प्रतिनिधि इस आयोजन में भागीदारी करेंगे।
योग महोत्सव में तकनीकी सत्र, सांस्कृतिक संध्या, विद्यार्थियों हेतु योग प्रतियोगिताएं एवं समाज के हर वर्ग हेतु प्रायोगिक एवं तकनीकी योग सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन हेतु विभिन्न स्तरों पर आवश्यक तैयारियां की जा रही है।

Related posts:

जिंक प्रतिभा ऑनलाइन टैलेंट हंट के लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन प्रारंभ, 23 फरवरी अंतिम तिथि

डिजिटल भुगतान में नए उपयोगकर्ताओं को जोड़ने के लिए भीम ने ‘गर्व से स्वदेशी’ अभियान शुरू किया

Grand Function on completion of 12 years of Tara Sansthan on 08th April

HDFC Bank's ParivartanEmpowers Women-led Households for Sustainable Livelihoods

Hindustan Zinc’s Baal Mela spreads smiles on the faces of more than 6000 children across 265 Khushi ...

डॉ. सारंगदेवोत सम्प्रति संस्थान के अध्यक्ष बने

HDFC Bank Limited FINANCIAL RESULTS (INDIAN GAAP) FOR THE QUARTERAND HALF YEAR ENDED SEPTEMBER 30, 2...

मेवाड़-वागड़ में मतदान पूर्व का आकलन

हिन्दुस्तान जिंक प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को बोनस एवं एक्सग्रेसीया की घोषणा

हिन्दुस्तान जिंक प्रतिष्ठित एसएंडपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक में शीर्ष 5 प्रतिशत में शामिल

हिंदुस्तान जिंक द्वारा वन महोत्सव के तहत् सघन पौधरोपण

Vedantato engage with 100+ startups in sustainable and transformative technologies