अग्निवीर भर्ती रैली-2024

ट्रेडमैन और अग्निवीर जनरल ड्यूटी अभ्यर्थियों ने दिखाया दमखम
उदयपुर।
भारतीय सेना की ओर से उदयपुर खेलगांव में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली-2024 के दूसरे दिन मंगलवार को लगभग 1000 अभ्यर्थियों ने दमखम दिखाया। भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कर्नल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को 10वीं पास ट्रेडमैन पद के लिए विभिन्न जिलों के 700 तथा अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए राजसमंद और बारां जिलों के 300 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन के पश्चात तड़के खेलगांव परिसर में तैयार किए गए ट्रेक पर 1600 मीटर की दौड़ हुई। दौड़ में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न ग्राउण्ड टेस्ट हुए। इसमें अभ्यर्थियों ने अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। इसके पश्चात दस्तावेज सत्यापन किया गया। वहीं पहले दिन सफल रहे अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय मुआयना भी किया गया। कर्नल सिंह ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली 10 जुलाई तक चलेगी।

Related posts:

वरिष्ठ पत्रकार जय राजस्थान के संपादक शैलेश व्यास का निधन

महाराणा जगत सिंह काल से संजोई आस्था: हाथी पर विराजमान अनूठी प्रतिमा और जगदीश मंदिर के बचे पत्थरों से...

पिम्स को मिली ईसीएफएमजी से मान्यता

उदयपुर में बुधवार को मिले 9 कोरोना संक्रमित

Hindustan Zinc observes 37th Road Safety Month with extensive community outreach and workforce engag...

जिंक ने जीता प्रतिष्ठित 16वां सीआईआई-आईटीसी सस्टेनेबिलिटी अवार्ड

जो अपने पास है, वही श्रेष्ठ : प्रशान्त अग्रवाल

भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए युवाओं को धर्म-संस्कृति की पताका को फहराते रहना होगा : लक्ष्यराजसिंह...

जिंक फुटबॉल अकादमी के तीन खिलाड़ी राजस्थान संतोष ट्रॉफी टीम में शामिल

कांग्रेस सरकार ने राष्ट्रपति अभिभाषण में 20 सालों में केवल तीन बार आदिवासी शब्द का उपयोग किया, मोदी ...

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन: उदयपुर लेकसिटी वारियर व दिल्ली चैलेंजर्स ने मुकाबले जीते

Nexus Celebration Announces Republic Day Sale from January 24 to 26