कौशल विकास योजना में उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर व प्रतापगढ़ के 85 हजार 54 युवा लाभान्वित

उदयपुर। कौशल भारत मिशन के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा व प्रतापगढ़ जिलों में विगत नौ वर्षों में कुल 85 हजार 54 युवा लाभान्वित हुए हैं। सांसद डा. मन्नालाल रावत की ओर से लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता  मंत्रालय के राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने यह जानकारी दी। इनमें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत चारों जिलों में लाभार्थियों की संख्या 58 हजार 884 है। इस योजना में उदयपुर जिले के 26 हजार 398, बांसवाड़ा के 18 हजार 200, डूंगरपुर के 10 हजार 263 व प्रतापगढ़ के 4 हजार 23 लाभार्थी शामिल हैं। इसी तरह आईटीआई के तहत संचालित शिल्पकार प्रशिक्षण कार्यक्रम से लाभान्वित होने वालो की कुल संख्या 24 हजार269 है। इस योजना में उदयपुर के 13 हजार193 बांसवाड़ा के 5 हजार 147, डूंगरपुर के 3 हजार 473 व प्रतापगढ़ जिले के लाभार्थियों की संख्या 2 हजार 456 रही।

Related posts:

राहगीरों और जरूरतमंदों को छाते बांटे

अधिकारी अपना रवैया करदाता के प्रति सकारात्मक रखे :- वित्त मंत्री

नैतिकता से परिपूर्ण जीवन ही सार्थक

एमएमपीएस को "स्पेशल जूरी अवार्ड" तथा लगातार छठे वर्ष "बेस्ट स्कूल अवार्ड"

Tata Motors introduces the new Nexon EVMAXat INR 17.74 lakh in Udaipur

पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता के अनुरूप हिन्दुस्तान जिंक बना टीएनएफडी का सदस्य

वेदांता हिन्दुस्तान जिंक द्वारा राजसमंद में निर्मित 31 नंद घरों, आधुनिक आंगनवडियों का शुभारंभ

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास झुलसीं, अहमदाबाद रेफर

कलाकारों को संबल देने के लिए कश्ती फाउंडेशन बना रहा ‘तैराकी’ फीचर फिल्म

उदयपुर की धरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने दीपदान कर की भैरव जी की आराधना

बिटिया के सूरज पूजन को महोत्सव बना कर दिया बेटी बचाओ का सन्देश

अखिल भारतीय महिला प्रीमियर लीग का आयोजन 14 से