हर घर तिरंगा अभियान : रैली निकाल कर दिया तिरंगा फहराने का संदेश

उदयपुर कलक्टर पोसवाल ने दिखाई तिरंगा रैली को हरी झण्डी
उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को उदयपुर जिला मुख्यालय पर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिला कलेक्ट्रेट परिसर से रैली को जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट से अश्विनी बाजार, घंटाघर होते हुए जगदीश चौक जाकर सम्पन्न हुई। रैली के आगे जिला कलक्टर के साथ ही अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी हाथों में तिरंगा झंडा लेकर तथा भारत माता की जय एवं वंदेमातरम का उद्घोष करते हुए जोश एवं उमंग के साथ चल रहे थे। कलक्टर और अन्य अधिकारियों को तिरंगा लेकर चलते देखकर बड़ी संख्या में शहर वासी भी इस रैली में सम्मिलित हो गए। इससे पूर्व कलक्टर परिसर में तिरंगा कैनवास पर जिला कलक्टर सहित सभी अधिकारियों एवं आमजन ने हस्ताक्षर कर हर घर तिरंगा का संदेश दिया।
रैली के जगदीश चौक पहुंचने पर कलक्टर पोसवाल ने मौजूद प्रतिभागियों को तिरंगा शपथ दिलाई और हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।  इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के साथ शहरवासी भी मौजूद रहे। इस दौरान उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, समाजसेवी रवीन्द्र श्रीमाली, एडीएम प्रशासन दीपेन्द्रसिंह राठौड़, एडीएम सिटी राजीव द्विवेदी, प्रशिक्षु आईएएस माधव भारद्वाज, जिला परिषद सीईओ कीर्ति राठौड़ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts:

समारोहपूर्वक मनाया इण्डियन माईनिंग दिवस मनाया

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अब क्षत्रिय करणी सेना के ब्रांड एंबेसडर बने

साई तिरुपति विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा का अनूठा आयोजन

एसपीएसयू में 2024 में रिकॉर्ड एडमिशन और 2025-26 में न्यू एज पाठ्यक्रमों की शुरुआत

कोनार्क, यूपी, वंडर तथा काठमांडू की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची

उदयपुर में गुरूवार को मिले 4 कोरोना संक्रमित, एक की मृत्यु

स्मार्ट वॉच से बीपी देखें पर सटीकता के लिए डॉक्टर जरूरी : डॉ. खंडेलवाल

कानोड़ मित्र मंडल द्वारा योग प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर 19 को

Celebrate Holi with herbal colours made by women associated with the Sakhi project

कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, बुधवार को 67 पॉजिटिव रोगी मिले

प्रधानमंत्री की मंशा और मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता ने बदली किसानों की किस्मत