सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के आश्वासन पर माने साहित्य अकादमी के सेवानिवृत्त कर्मचारी

कर्मचारियों ने अब आत्मदाह नहीं करने का लिया निर्णय
उदयपुर। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत से मुलाकात के बाद सांसद द्वारा दिए उचित कार्यवाही के आश्वासन पर राजस्थान साहित्य अकादमी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सकारात्मक रूख अपनाते हुए अब आत्मदाह नहीं करने का निर्णय लिया है। राजस्थान साहित्य अकादमी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने सांसद डॉ. मन्नालाल रावत को ज्ञापन देकर ओपीएस के अन्तर्गत 16 माह से बकाया पेंशन कला, संस्कृति विभाग के अन्तर्गत नोडल एजेन्सी रवीन्द्र मंच सोसायटी, जयपुर से शीघ्र दिलवानें का आग्रह किया।
इस संबंध में डॉ. रावत ने राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं कला संस्कृति मंत्री श्रीमती दिया कुमारी को ज्ञापन अग्रेषित करते हुए कहा की जीवन बहुमूल्य है और आत्मदाह जैसा कदम उठाना किसी भी तरह से ठीक नहीं है इसलिए ऐसा प्रयास न करें। इस संबंध में राजस्थान साहित्य अकादमी सचिव डॉ. बंसत सिंह सोलंकी से भी प्रतिनिधि मण्डल की वार्ता हुई उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आवश्यक कार्यवाही कर रही है अतः आत्मदाह जैसा प्रयास उचित नहीं है। इस पर प्रतिनिधि मण्डल ने स्पष्ट किया कि अब कोई आत्मदाह नहीं करेंगे। इस प्रतिनिधि मण्डल में विष्णु पालीवाल, दुर्गेश नन्दवाना, डॉ. लक्ष्मीनारायण नन्दवाना, डॉ. प्रमोद भट्ट आदि सम्मिलित थे।

Related posts:

महावीर युवा मंच का होली-गणगोर मिलन

डूबते को बचाने वाला दिव्यांग मुकेश पुरस्कृत

Glow Up at the Gloss Box – A Beauty Extravaganza at Nexus Celebration

जंग से बचाव से लेकर सरंक्षण तक - विश्व विरासत दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक का मिशन

Hindustan Zinc organizes summer camp under its Shiksha Sambal Initiative

46 वें ऑल इंडिया मोहन कुमारमंगलम फुटबॉल टूर्नामेंट का जावर में आगाज़

नारायण सेवा ने संक्रांति पर देशभर में पहुँचाई सेवा

राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन की उदयपुर जिला अध्यक्ष बनीं रोशनी बारोट

राजसमंद में वेदांता हिन्दुस्तान जिंक द्वारा अत्याधुनिक तकनीक के 100 बेड वाले कोविड फिल्ड हॉस्पीटल की...

राज्यपाल कटारिया ने किया जैन कैलेंडर का लोकार्पण

‘बदलते मौसम में त्वचा व बालों की देखभाल’ पर वर्चुअल वार्ता

प्रो. विजय श्रीमाली की सातवीं पुण्यतिथि पर 151 यूनिट रक्तदान