गौ स्नेह पात्र एवं पक्षी दाना अभियान का शुभारंभ

उदयपुर : एनिमल फीड (हैप्पी एंड चॉइस वेलफ़ेयर सोसायटी) द्वारा आयोजित गौ स्नेह पात्र और पक्षी दाना अभियान का शुभारंभ राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री माननीय जोराराम कुमावत ने किया। कैबिनेट मंत्री ने उदयपुर एनिमल फीड संस्था के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं के द्वारा इस प्रकार से गौ सेवा एवं सेवा के कार्य करना बहुत ही अपने दिनचर्या के साथ बहुत ही अच्छा कदम है और संस्था द्वारा युवाओं की ऊर्जा को जगह लगाया जा रहा है और नेक कार्य में अपना समय देना जरूरी है सभी को उदयपुर एनिमल फीड से सिख लेनी चाहिए।
समारोह के विशिष्ट अतिथि गजपालसिंह राठौड़, जिला महामंत्री, भाजपा, सुधीर कुमावत, मंडल महामंत्री, विधायक प्रतिनिधी, प्रतापसिंह राठौड़ उप प्रधान पंचायत समिती बड़गांव, जसोदा डांगी, सरपंच शोभागपुरा, मयंक कुमावत, भाजपा युवा मोर्चा, डॉ. शरद अरोड़ा, संयुक्त उपनिदेशक, पशुपालन, शक्तिसिंह, संयुक्त उपनिदेशक, जयपुर) उपस्थित थे।
अभियान का उद्देश्य बेसहारा गायों के लिए 101 गौ स्नेह पात्र स्थापित करना, जिनमें पौष्टिक और स्वच्छ भोजन (रोटी और चारा) उपलब्ध कराया जाएगा। पक्षियों के लिए दाना-पानी अभियान के तहत 10 स्टैंड लगाएं जाएंगे। संस्था की संस्थापक डिंपल भावसार और सह-संस्थापक रवि भावसार ने इस पहल को पशु कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related posts:

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन ने मनाया विश्व विरासत दिवस

एनएसएस में झण्डारोहण

बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में गीतांजली हॉस्पिटल की डॉ. सविता चौधरी के दो महत्वपूर्ण व्या...

श्री संस्कार भवन ट्रस्ट के दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने रविन्द्र श्रीमाली, संस्कार भवन विस्तार की...

पीआईएमएस की ओर से दीपोत्सव की मंगल कामनाएं

नारायण सेवा संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाया लोहड़ी पर्व

जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सीआईआई नेशनल एचआर सर्किल कम्पटिशन 202...

Hindustan Zinc ranks among India's Top 50 Companies with Great Managers for 2024

दिव्यांगजनों ने तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण का किया भावपूर्ण स्वागत

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन वार्षिक सम्मानों में विद्यार्थी वर्ग की प्रविष्टियां आमंत्रित

झीलों की नगरी में दक्षिण डिलाइट फेस्टिवेल, मिलेगा दक्षिण भारत का जायका

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन का 41वाँ वार्षिक विद्यार्थी सम्मान समारोह