महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ को सम्मानित किया

उदयपुर : भामला फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह शनिवार को मुंबई में हुआ। इसमें देशभर में समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को यह पुरस्कार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को निशुल्क भोजन वितरण, महिला स्वच्छता प्रबंधन, वस्त्रदान, स्कूली बच्चों को निशुल्क स्टेशनरी वितरण, पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाने के लिए पौधरोपण आदि क्षेत्रों में आठ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने के फलस्वरूप प्रदान किया है। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कोरोना के कठिन दौर में भारतीय सेना को निशुल्क हाईटेक एम्बुलेंस भेंट कर मिशाल पेश की। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने भामला फाउंडेशन और राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन का आभार व्यक्त किया।

Related posts:

Zinc Wins the Prestigious 16thCII-ITC Sustainability Award 2021

Udaipur Couple Conceives After 10 Years of Infertility and Rare Hormonal Disorder

ZINC FOOTBALL ACADEMY UNBEATEN IN TEN MATCHES, TOP OF GROUP B IN AIFF ELITE LEAGUE 2025–26 WITH FOUR...

कुलपति प्रो. सारंगदेवोत का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर में खेल मैदान का भव्य उद्घाटन

वेदांता द्वारा अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए टीकाकरण प्रारंभ

लेकसिटी में पंजाब के मशहूर जादूगर सम्राट शाका का जादूई शो 23 जनवरी से

सामूहिक भक्ति में डूबा श्रीमाली समाज, हरतालिका तीज का हुआ अनुष्ठान

पिम्स को मिली ईसीएफएमजी से मान्यता

देशभर के 70 सर्जन ने हर्निया की लेप्रोस्कॉपी सर्जरी में की फैलोशिप

नारायण सेवा संस्थान में ‘अपनों से अपनी बात’ समारोह का समापन

विद्यापीठ के डॉ. चंद्रेश छतलानी ने बनाया नौवाँ रिकॉर्ड