हिन्दुस्तान जिंक ने देबारी में कचरा संग्रहण के लिए दिए ईवी वाहन, दो गावों के 3 हजार परिवार लाभान्वित होंगे

उदयपुर : ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, हिन्दुस्तान जिंक ने बिछड़ी और जिंक स्मेल्टर ग्राम पंचायतों को कचरा संग्रहण के लिए अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन सौंपे। यह हरित पहल स्वच्छ, स्वस्थ और अधिक सुदृढ़ समुदायों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से न केवल कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए दीर्घकालिक स्वास्थ्य और स्वच्छता में भी लाभ मिलेगा। यह पहल हिन्दुस्तान जिंक के व्यापक ईएसजी दृष्टिकोण और स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और ग्रामीण विकास में केंद्रित सामाजिक प्रभाव पहलों के माध्यम से हरित और समावेशी समुदायों के निर्माण की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
यह वाहन घर-घर कचरा संग्रहण को सक्षम बनाएगा और इससे सीधे तौर पर लगभग 3 हजार परिवार लाभान्वित होंगे, जिससे क्षेत्र में कुशल और पर्यावरण-अनुकूल कचरा प्रबंधन सुनिश्चित होगा। इस वाहन को सौंपने के समारोह में सरपंच, उपसरपंच और अन्य पंचायत के सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने ठोस कचरा प्रबंधन की दिशा में इस प्रगतिशील कदम का स्वागत किया, जो स्वच्छ भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप है।
उल्लेखनीय है कि, हिन्दुस्तान जिंक द्वारा राजकीय विद्यालयों में शौचालय निर्माण और आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से ग्रामीण कल्याण में योगदान दिया गया है, जिससे इससे इस क्षेत्र के 5 हजार से अधिक लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

Related posts:

पिम्स हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजिस्ट की मदद से बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय का छेद का सफल उपचार

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में पाश्चात्य और भारतीय लोक-संस्कृति का अद्भुत संगम

Hindustan Zinc saves over 1 lakh GJ of energy in FY25; enough to power nearly 19,000 households annu...

प्रो भाणावत सुविवि के छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवम स्पोर्ट्स बोर्ड के चेयरमैन बने

Devidayal Solar Solutions to organise a two-day solar-refrigerators demo event

महाराणा राजसिंह द्वितीय की 279वीं जयन्ती मनाई

वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में फ्रेशर एवं फेयरवेल कार्यक्रम 3 मई को

हिन्दुस्तान जिंक ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र के विकास हेतु दृढ़ संकल्पित

बर्नार्ड वैन लीयर फाउण्डेशन और आईसीएलईआई-एसए के सहयोग से उदयपुर नगर निगम ने बच्चों की सुरक्षा के लिए...

Hindustan Zinc Benefits3.7 Lakh Lives through Nutrition & Wellbeing Initiatives

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने किया वार्षिक कैलेंडर 2025 का विमोचन

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4