उदयपुर जिला योगासन की टीम का जोधपुर में बेहतरीन प्रदर्शन, 19 पदक जीते

उदयपुर : आर.वाई. एस. ए. सोसायटी राजस्थान व जोधपुर जिला योगासन संघ के संयुक्त तत्वाधान में छठी जूनियर व सब जूनियर छात्र/छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता 26 से 28 अगस्त तक आयोजित हुई जिसमें उदयपुर योगासन टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया ।
उदयपुर जिला योगासन संघ की अध्यक्ष डिम्पल सोलंकी ने बताया कि उदयपुर जिला योगासन की टीम ने जोधपुर में बेहतरीन प्रदर्शन कर कुल 19 पदक प्राप्त किए। टीम उदयपुर लौटी तब उनका श्री कुलम् आश्रम पर भव्य स्वागत एवं उदयपुर योगासन संघ की संरक्षिका आदरणीय पूज्य श्री गुरु मैया भुवनेश्वरी पूरीजी ने (श्रीविद्या फॉरेस्ट स्कूल आश्रम) सभी को मोमेंटो प्रदान कर आशीर्वाद दिया और टीम कोच राकेश सुथार, टीम मैनेजर रक्षक लयात को धन्यवाद व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर भरत सिंह , करनीपाल सिंह, जगदीश जलानिया, हरविंदर सिंह, बलराम सिंह, शक्तिराज सिंह मौजूद रहे।

Related posts:

वेदांता करेगा राजस्थान में 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश

मेवाड़ राजघराने के धर्मगुरु गोस्वामी महाराज श्री 108  श्री डॉ. वागीश कुमार की डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवा...

Hindustan Zinc Wins ‘Company with Great Managers’ Award for Two Consecutive Years

युवा रक्तदान के प्रति जन-जन को जागरुक कर इस पुनीत पहल को गति प्रदान कर मानव कल्याण का कार्य करें : ड...

Hindustan Zinc elevates Arun Misra as Chief Executive Officer

पीआईएमएस में शुरू हुई कोरोना जांच

22वें नागदा क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण

ढोल-नगाड़ों, शंखों की गूंज के साथ रविवार से होगा नौ दिवसीय श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन पूजा यज्...

दो दिवसीय सम्मान और राष्ट्रीय बाल साहित्यकार समारोह नाथद्वारा में 5 एवं 6 जनवरी को

दिव्यांगजन सशक्तिकरण का नया अध्याय :

सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के आश्वासन पर माने साहित्य अकादमी के सेवानिवृत्त कर्मचारी

पारस जे. के. हॉस्पिटल में चेहरे मेे झटके आने व दर्द होने की अनोखी बीमारी का उपचार