नीतू सालवी को पीएच.डी. की उपाधि

उदयपुर। सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय की शोधार्थी नीतू सालवी को ‘पदोन्नति एवं सीधी भर्ती द्वारा चयनित विद्यालय व्याख्याताओं के मनोबल, व्यावसायिक प्रतिबद्धता एवं विकास का तुलनात्मक अध्ययन’ विषय पर शोधकार्य हेतु पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। नीतू सालवी ने यह शोधकार्य द नॉबल्स टीचर्स टेनिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेशचंद्र नागदा के निर्देशन में किया। इस शोधकार्य में जो निष्कर्ष निकलकर सामने आए वे इस प्रकार हैं-
पदोन्नति एवं सीधी भर्ती से चयनित विद्यालय व्याख्याताओं ने मनोबल प्रमापनी के सभी क्षेत्रों में निरंतर उच्च मनोबल स्तर का प्रदर्शन किया। इन व्याख्याताओं ने निरतंर प्रत्येक क्षेत्र में निर्धारित औसत कट-ऑफ स्कोर से ऊपर स्कोर किया, जो इनके उच्च मनोबल का संकेत देता है। सीधी भर्ती द्वारा चयनित विद्यालय व्याख्याताओं का मनोबल, पदोन्नति द्वारा चयनित व्याख्याताओं के मनोबल की तुलना में उच्च पाया गया। कला, वाणिज्य एवं विज्ञान वर्ग के दृष्टिकोण से भी सीधी भर्ती द्वारा चयनित विद्यालय व्याख्याताओं का मनोबल, पदोन्नति द्वारा चयनित कला वर्ग के व्याख्याताओं के मनोबल की तुलना में उच्च पाया गया। व्यावसायिक प्रतिबद्धता के सभी क्षेत्रों में निरंतर उच्च प्रतिबद्धता स्तर का प्रदर्शन किया। इन व्याख्याताओं ने निरतंर प्रत्येक क्षेत्र में निर्धारित औसत कट-ऑफस्कोर से ऊपर स्कोर किया, जो इनकी उच्च प्रतिबद्धता का संकेत देता है। पदोन्नति एवं सीधी भर्ती से चयनित विद्यालय व्याख्याताओं की व्यावसायिक प्रतिबद्धता सभी क्षेत्रों में एक समान पाई गई। कला, वाणिज्य एवं विज्ञान वर्ग के दृष्टिकोण से भी पदोन्नति एवं सीधी भर्ती से चयनित विद्यालय व्याख्याताओं की व्यावसायिक प्रतिबद्धता सभी क्षेत्रों में एक समान पाई गई। पदोन्नति एवं सीधी भर्ती से चयनित विद्यालय व्याख्याताओं ने व्यावसायिक विकास के सभी क्षेत्रों में निरंतर उच्च प्रतिबद्धता स्तर का प्रदर्शन किया। इन व्याख्याताओं ने निरतंर प्रत्येक क्षेत्र में निर्धारित औसत कट-ऑफ स्कोर से ऊपर स्कोर किया, जो इनकी उच्च प्रतिबद्धता का संकेत देता है। पदोन्नति एवं सीधी भर्ती से चयनित विद्यालय व्याख्याताओं का व्यावसायिक विकास सभी क्षेत्रों में एक समान पाया गया। कला, वाणिज्य एवं विज्ञान वर्ग के दृष्टिकोण से भी पदोन्नति एवं सीधी भर्ती से चयनित विद्यालय व्याख्याताओं का व्यावसायिक विकास सभी क्षेत्रों में एक समान पाया गया।

Related posts:

डॉ. कर्नाटक लाइफ टाइम अचिवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

शुद्ध आहार के लिए कटिबद्ध सरकार, मिलावट पर हो रहा कड़ा वार

रक्तदान अमृत महोत्सव आयोजित कर जीवन रक्षक बने हिंदुस्तान जिंक के कर्मचारी

कांग्रेसी पार्षद की अवैध चौथ वसूली से हर्षनगरवासी परेशान

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा : ओपियोइड विषाक्तता मामलों के लिए आशा की किरण

50 निर्धनों को कम्बल वितरित

Hindustan Zinc’s India’s Oldest Smelter now runs24x7 with Women on Shifts

अंदर का तूफान जीवन के लिए हानिकारक

Hindustan Zinc Signs MoU for the Development of Gora Badal Sports Stadium in Chittorgarh Rajasthan

Race On! Hindustan Zinc Launches 2nd Vedanta Zinc City Half Marathon with Poster & Jersey Reveal

नेशनल फॉक फेस्टिवल का शिल्पग्राम में आयोजन

अनाथालय, वृद्धाश्रम और आश्रयगृहों की मदद के लिए जेके तायलिया फाउंडेशन की शुरूआत