गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर में दो दिवसीय पोस्ट ग्रेजुएट टीचिंग कोर्स का सफल आयोजन

उदयपुर : गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर का ऑर्थोपेडिक्स विभाग एवं बॉम्बे ऑर्थोपेडिक सोसाइटी (BOS) के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय पोस्ट ग्रेजुएट टीचिंग कोर्स का सफल आयोजन गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर में किया गया।
कार्यक्रम में राजस्थान के 72 पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों सहित देशभर से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गीतांजली ग्रुप के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने बताया कि पोस्टग्रेजुएट टीचिंग में इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर करते रहेंगे ताकि भावी पीढ़ी के चिकित्सक पूर्ण रूप से पारंगत हो आधुनिक तकनीकों का प्रयोग सीखकर भविष्य में ज़रूरत पड़ने पर रोगियों को उन्नत उपचार दे सके| गीतांजली हॉस्पिटल के वरिष्ठ ओर्थपेडीक सर्जन डॉ हरप्रीत सिंह व डॉ रामावतार सैनी ने बताया कि ऑर्थोपेडिक्स से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं उपयोगी अकादमिक सत्र प्रस्तुत किए, जिनसे प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों और नवीन चिकित्सीय विधियों की गहन जानकारी प्राप्त हुई।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी छात्रों के साथ विचार-विमर्श, केस डिस्कशन एवं इंटरैक्टिव सत्रों का आयोजन किया गया, जिससे उनकी क्लिनिकल समझ एवं व्यावहारिक ज्ञान में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई।

Related posts:

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल 2026: हिंदुस्तान ज़िंक और सहर ने राजस्थान पर्यटन के साथ किय...

देश के विकास में खनिज सम्पदाओं का अहम योगदान: अरूण मिश्रा

युवा संसद की नेता प्रतिपक्ष हिमानी श्रीमाली का उदयपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत, बालिकाओं पर अत्याचार क...

ईडी के दुरुपयोग पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

पत्रकार हितों के लिए जार प्रतिबद्ध : हरिबल्लभ मेघवाल

‘संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन, हरित दृष्टिकोण तथा उदयपुर के लिए सीख’ पर वार्ता आयोजित

उदयपुर का चैंपियन: रेयांश नेशनल किक बॉक्सिंग में चमके, सिल्वर मेडल अपने नाम किया

लेग्रांड कम्पनी द्वारा उदयपुर में देश का पहला इलेक्ट्रीशियन जॉब फेयर

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्थान मेवाड की युवा कार्यकारिणी की घोषणा

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से ऐतिहासिक गोरा बादल स्टेडियम का सर्वागिंण विकास शहरवासियों के लिए बडी सौ...

केनरा बैंक 50 दिव्यांगों को लगवाएगा कृत्रिम हाथ-पैर

India's First Cricket Stadium Hotel: Set to Open in 2025