पिम्स में 250 नव आगन्तुक एम.बी.बी.एस. विद्यार्थियों का स्वागत एवं वाइट कोट सेरेमनी

उदयपुर : पेसिफिक इंस्टियूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, उमरड़ा, उदयपुर में नये एम.बी.बी.एस. विद्यार्थी 2025 का प्रेरण कार्यक्रम और वाइट कोट समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। पेसिफिक इंस्टियूट ऑफ मेडिकल साइंसेस  में गत वर्ष 200 एम.बी.बी.एस. विद्यार्थी प्रवेश हुए थे। इस वर्ष एन.एम.सी. द्वारा एम.बी.बी.एस. में 250 सीटे दी गयी है। यह संस्थान के लिये गर्व का विषय है। संस्थान में उपलब्ध बढि़या इंफ्रास्ट्रक्चर एवं स्टाफ के कारण इस वर्ष स्नातकोत्तर (एम.डी./एम.एस.) विषयों मे भी सीटों की अभीवृद्धि दी गयी है। विगत वर्ष एन.एम.सी. ने 158 पी.जी. विद्यार्थियों की अनुमति प्रदान की गई थी। इस वर्ष 220 पी.जी. विद्यार्थियों के लिये एन.एम.सी. ने सहमति पत्र प्रदान की है।
समारोह में 250 नये एम.बी.बी.एस. विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। संस्था के चेयरमैन आशीष अग्रवाल, श्रीमती शीतल अग्रवाल एवं नमन अग्रवाल ने विद्यार्थियों के उज्जल भविष्य के लिये शुभकामनाऐं व्यक्त की। कुलपति डा. प्रशांत नाहर ने विद्यार्थियों को वाइट कोट के महत्व के बारे मे समझाया। कालेज के प्रधानाचार्य डा. सुरेश गोयल ने हिप्पोक्रेटिक ओथ की शपथ दिलाई कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण मेहनत से रोगियों की देखभाल बिना किसी भेदभाव के करेगें, चिकित्सा के समय प्राप्त रोगी से संबधित समस्त जानकारी गोपनीय रखेगें, सभी विद्यार्थियों ने शपथ पूर्वक प्रण किया कि वे आजीवन समस्त नवीन अनुसंधान के अनुसार रोगियों की सेवा प्रदान करेंगे। रोगियों को कभी ऐसी दवा/चिकित्सा उपलब्ध नही करवायेगें, जो उनको किसी प्रकार का नुकसान पहुंचा सकें। उन्हें यह भी शपथ दिलाई गयी, कि आवश्यक होने पर अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी परामर्श लेगें। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डा. देवेन्द्र जैन, मेडिकल डायरेक्टर डा. कमलेश शेखावत, अधीक्षक डा. सरीता कांत, सीनियर प्रोफेसर डा. पी.एस. भटनागर और डा. चंदा माथुर एवं अन्य विभागाध्यक्ष और सहायक अध्यापक उपस्थित रहे। फिजीयोलौजी की  प्रोफेसर डा. श्रीनिधि ने अतिथियों का स्वागत किया। फोरेसिक मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डा. प्रणव कुमार ने धन्यवाद दिया। संचालन अकादामिक टीम एवं एम.बी.बी.एस. के छात्र – छात्राओं द्वारा  किया गया।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक की समाधान परियोजना से जुड़े किसानों ने जावर में मनाया विश्व पशु कल्याण दिवस

नारायण सेवा संस्थान के निःशुल्क सेवा प्रकल्पों की समीक्षा बैठक

हिन्दुस्तान जिंक ने इलेक्ट्रिक बल्कर फ्लीट को हरी झंडी दिखाई, ग्रीन लॉजिस्टिक्स के विजन को मजबूती

Hindustan Zinc observes 37th Road Safety Month with extensive community outreach and workforce engag...

राजस्थान विद्यापीठ के कंप्यूटर साइंस एंड आईटी विभाग में दीपावली पूजन एवं स्नेह मिलन समारोह

महिलाओं को ड्राइविंग करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय मुहिम

हिन्दुस्तान जिंक ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र के विकास हेतु दृढ़ संकल्पित

Sneakers, Denims & Deals at Nexus Celebration Mall, Udaipur

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में नवजात की सफल सर्जरी, नवजात को मिला जीवनदान

मेवाड़ प्रीमियर लीग : कोनार्क नाइट राइडर्स चैंपियन

नटराज किड्स प्लैनेट, बापूनगर बड़गांव में एनुअल स्पोर्ट्स डे “Vitality 25–26” उत्साह के साथ संपन्न

‘सरहद से समंदर’ मोटरसाइकिल काफिले का डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ द्वारा भव्य स्वागत