लेफ्टिनेंट बनकर उदयपुर आए अभिराज का ऐतिहासिक स्वागत

सगसजी दर्शन के बाद मेवाड़ी परम्परा से की अगवानी, भारत माता की गूंज
उदयपुर :
मेवाड़ की धरती पर जन्मे अभिराज सिंह चौहान का सपना पूरा हुआ और आज वे लेफिटनेंट बनकर अपनी धरती पर आए तो उनका ऐतिहासिक स्वागत किया गया। उदयपुर की धरती पर परिवारजनों के अलावा जनप्रतिनिधियों से लेकर शहर के लोगों ने अभिराज का जमकर स्वागत किया। ढोल की थाप पर उनको घर तक लेकर आए।
आईएमए देहरादून में परिजन पासिंग आउट परेड में शामिल होने के बाद आज जैसे ही अभिराज सिंह चौहान उदयपुर आए तो सबसे पहले वे सर्वऋतु विलास स्थित सगसजी बावजी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए तब बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी अगवानी की। वहां पर शहर के जनप्रतिनिधियों की और से भी उनका स्वागत किया गया।
अभिराज सगसजी मंदिर से जब सुभाषनगर पहुंचे तो यहां सुभाषनगर, पाठो की मगरी कॉलोनी वासियों, सुभाष नगर जैन सोसायटी और सर्व समाज की और से उनका स्वागत किया गया। यहां पर अभिराज के दादा समाजसेवी हरिसिंह चौहान, पिता केशर सिंह चौहान, अंकल पुष्पेंद्र सिंह, डॉ पृथ्वी राज चौहान ने भी स्वागत किया।
अभिराज ने सुभाषनगर में पाठेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां पर भगवान के दर्शन किए तब वहां पर कई संगठनों और समाजजनों की और से उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया।
इसके बाद परिवारजन और मित्रगण अभिराज को उनके घर तक लेकर गए जहां पर परिवार के सदस्यों ने उनका मेवाड़ी परम्परा से स्वागत किया। महिलाओं ने इस बड़ी उपलब्धि के बाद अभिराज का घर की दहलीज पर ऐतिहासिक परम्परा के अनुसार स्वागत किया।

Related posts:

आज भी भामाशाह हर जगह आगे है : अर्जुन मीणा

नारायण सेवा संस्थान के ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल का वास्तु पूजन, उद्घाटन की तैयारियाँ तेज

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन का 42वाँ वार्षिक सम्मान समारोह

जिंक फुटबॉल अकादमी के राजरूप सरकार ने भारत के एएफसी अंडर-17 एशियाई कप 2026 के क्वालीफाइंग में निभाई ...

कानोड़ मित्र मंडल के वार्षिक चुनाव 19 को

पीएम मोदी की अजमेर सभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटा संगठन

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा लैंगिक समानता की पहल ‘उठो री’ कार्यक्रम

Hindustan Zinc’s Kayad Mine bagged 5- Star Rating Awardat 6th NCMM Award

Family Dispute Explore in Vallabhnagar By-Election Ticket

हिंदुस्तान जिंक द्वारा उठोरी अभियान से 1 लाख से अधिक लोगों को महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर किया जाग...

महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम

मेवाड़ की धरा से गूंजा फिट इंडिया का संदेश