श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन यज्ञ पूजा महामहोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का भव्य विमोचन आज

जगद्गुरु वसन्त विजयानन्द गिरीजी महाराज की निश्रा में उदयपुर सांसद, विधायकगणों, प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में आयोजन
तप, साधना के अद्भुत उत्सव में उमड़ने लगी भीड़
उदयपुर। 
राजस्थान की ऐतिहासिक नगरी उदयपुर में भारतीय अध्यात्म, धर्म, संस्कृति का एक ऐसा अनूठा महामहोत्सव आयोजित होने जा रहा जो अपने आप में अनूठा और अद्वितीय होगा। मीरा नगर स्थित मैग्नस हॉस्पिटल के समीप तैयार की गई महालक्ष्मी नगरी में दक्षिण भारत के कृष्णगिरी पीठाधीश्वर पूज्यपाद जगद्गुरु श्री वसंत विजयानन्द गिरीजी महाराज के सान्निध्य में 28 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक भव्य और दिव्य श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन महायज्ञ पूजा और शिवपुराण कथा का महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष नानालाल वया एवं महामंत्री देवेंद्र मेहता ने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ हेतु अंचल के प्रसिद्ध बोहरा गणेश मंदिर में 25 दिसंबर, गुरूवार की संध्या 7.30 बजे महा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन जगद्गुरु श्री वसन्त विजयानन्द गिरीजी महाराज के सान्निध्य में समारोहपूर्वक होगा। इस मौके पर सांसद मन्नालाल रावत, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, प्रशासनिक अधिकारियों, प्रमुख उद्योगपतियों, व्यवसाइ एवं प्रबुधजन मौजूद रहेंगे।


आयोजन के निमित्त पूज्यपाद जगद्गुरु जी द्वारा तप, साधना, विशिष्ट शैली में देव देवत्व पूजा, हवन विधान प्रतिदिन किये जा रहे हैं। मंगलवार शाम महोत्सव स्थल पर जगद्गुरु वसन्त विजयानन्द गिरीजी महाराज द्वारा श्री गणेश, महालक्ष्मीजी, भैरव जी, हनुमानजी का यज्ञ के दौरान आव्हान किया गया। इन धार्मिक क्रियाओं में गुरुदेव की निश्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हो रहे हैं। दिनोंदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। मंगलवार शाम यज्ञ विधान के दौरान आश्चर्यचकित कर देने वाले चमत्कारों का अनुभव भी श्रद्धालुओं  ने किया। यज्ञ के साथ प्रवचन में जगद्गुरु वसन्त विजयानन्द गिरीजी महाराज ने श्रद्धालुओं को अलग-अलग देवी-देवताओं का आरती और पूजन विधान, धूप, दीप, नैवेद्य इत्यादि विधि विधान के बारे में बारीकियां बताई। साथ ही इनके महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
विधायक मीणा ने लिया गुरूदेव का आशीर्वाद :


श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन यज्ञ पूजा विराट महोत्सव के निमित्त उदयपुर पधारे जगद्गुरु वसन्त विजयानन्द गिरीजी से मंगलवार को उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने भेंटकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक श्री मीणा ने गुरुदेव से महोत्सव के बारे में विस्तार से चर्चा की और आयोजन में उपस्थित रहकर सेवा देने की बात भी कही।

Related posts:

श्रीमाली समाज क्रिकेट टूर्नामेंट — दवे एक्सपोर्टस और टीम गरूडा पहुंची फाईनल में

जिंक फुटबॉल अकादमी ने एआईएफएफ जिंक ब्लू क्यूब्स लीग 2024-25 का किया सफलतापूर्वक आयोजन

गंभीर बीमारी से परेशान मरीज को मिली राहत

बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में गीतांजली हॉस्पिटल की डॉ. सविता चौधरी के दो महत्वपूर्ण व्या...

गायत्री शक्तिपीठ में विश्वविद्यालय स्तर का युवा उत्कर्ष 2023 कार्यक्रम आयोजित

बिना ज्ञान के जीवन अन्धकारमयी होता है : आचार्य महाश्रमण

यह बोलने का समय, बोलना होगा और खतरे भी उठाने होंगे

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 25 मई को

ENLARGED PROSTATE CAN BE THE CAUSE OF URINATION PROBLEMS

गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर में दो दिवसीय पोस्ट ग्रेजुएट टीचिंग कोर्स का सफल आयोजन

TAFE offers free tractor rental for small farmers of Rajasthan during COVID-19

गीतांजली की कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रेणु मिश्रा इंडियन मायलोमा कांग्रेस 2023 में आमंत्रित