उदयपुर : साहित्यकार, कवयित्री डॉ.रेनू सिरोया कुमुदिनी को हिंदी भाषा के उल्लेखनीय योगदान हेतु स्वामी विवेकानन्द सांस्कृतिक केंद्र भारतीय उच्चायोग कोलम्बो के सभागार में “भारत श्रीलंका हिंदी गौरव सम्मान 2026” से अलंकृत किया गया और भारतीय उच्चयोग द्वारा सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर राजस्थान साहित्य अकादमी के सहयोग से प्रकाशित कुमुदिनी की पांचवी पुस्तक “काव्य कुमुदिनी”(मुक्तक संग्रह) का विमोचन देश विदेश के गणमान्य प्रबुद्ध अथितियों की उपस्तिथि में हुआ। राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए रेनू व मुकेश सिरोया ने राजस्थान व मेवाड़ की संस्कृति को नृत्य द्वारा प्रस्तुत किया।
डॉ. रेनू सिरोया “भारत श्रीलंका हिंदी गौरव सम्मान 2026” से अलंकृत
