डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड को अपने जन्मदिन पर पिता की याद सताती रही

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. तुक्तक भानावत ने दी बधाई
उदयपुर :
मेवाड राजपरिवार के सदस्य डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड को अपने जन्मदिन पर पिता स्व. अरविन्द सिंह मेवाड़ की याद सताती रही। लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने  पिता के निधन को एक वर्ष पूरा नहीं होने के चलते इस बार इसे नहीं मनाने का निर्णय लिया। हालांकि कई लोग सुबह से ही सिटी पैलेस के बाहर पहुंच गये।

लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने सादगी के साथ सभी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पहली बार वे अपना जन्मदिन बिना पिता के मना रहे हैं। उनकी कमी को शब्दों में बयां नहीं कर सकते है। लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने कहा कि वे स्नेहीजनों से सिर्फ मुलाकात कर रहे हैं लेकिन यह दिन हर वर्ष पिता के आशीर्वाद से शुरू होता था जो इस बार नहीं मिल पाया। हालांकि उनका मानना हैं कि हर वर्ष की तरह उनके पिता का आर्शीवाद इस बार भी उनके साथ हैं। उदयपुरवासियों का प्रेम इस खालीपन को पूरा नहीं कर सकता लेकिन उनकी मौजुदगी मन को तसल्ली, वरिष्ठों और स्नेहियों की भरपाई जरूर कर रही हैं। लक्ष्यराज सिंह मेवाड के जन्मदिन पर एचआरएच ग्रुप की और से सिटी पैलेस स्थित माणक चौक का भव्य आकर्षक केक बनाया गया।
इस अवसर पर डॉ. तुक्तक भानावत ने डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले वर्षो में आपकी अपेक्षाए, आकांक्षाए भगवान एकलिंग नाथ के आशीर्वाद से पूरी हो।

Related posts:

पत्रकार प्रतापसिंह का बडग़ांव उपप्रधान बनने पर अभिनंदन

जिला कलक्टर ने किया खेरवाड़ा सीएचसी का निरीक्षण

नारायण सेवा संस्थान के ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल का वास्तु पूजन, उद्घाटन की तैयारियाँ तेज

'वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी' का उद्घाटन

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल में उत्तरी ध्रुव के एडवेंचर

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

Nexus Select Trust continues to deliver strong performance, declared first distribution of INR 2.98 ...

3 अगस्त को फतहसागर देवाली स्थित फतहबालाजी से निकलेगी द्वितीय विशाल कावड़ यात्रा

सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय के साथ बी.टेक छात्रों को सशक्त करेगी ज़ेबिया अकादमी

Nexus Celebrations roll out Nexus GRAB,for customers to bag special deals and discounts across their...

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने किया मदर्स डे समारोह का पोस्टर लोकार्पण

जिंक का ‘‘कोई बच्चा रहे ना भूखा‘ अभियान साबित हो रहा वरदान