श्री संस्कार भवन ट्रस्ट के दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने रविन्द्र श्रीमाली, संस्कार भवन विस्तार की नई रूपरेखा तैयार

उदयपुर। श्रीमाली समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिये निर्मित बहुप्रतीक्षित श्री संस्कार संचालन के लिये बने श्री संस्कार भवन संपत्ति व्यवस्था ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में रविन्द्र श्रीमाली का दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचन हुआ। रविन्द्र श्रीमाली का निर्वाचन होने के साथ ही समाज के प्रबुद्धजनों और ट्रस्टी ने उन्हें बधाई देते हुए मालाओं से लाद दिया। रविन्द्र श्रीमाली के पिछले कार्यकाल में संस्कार भवन का काफी विस्तार हुआ और समाज के लिये यह भवन उपयोगी साबित हुआ।
दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बनने के बाद रविन्द्र श्रीमाली ने समाज के प्रबुद्धजनों, वंशानुगत ट्रस्टी और आजीवन ट्रस्टी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए श्री संस्कार भवन के विकास के लिये सदैव तत्पर रहने का विश्वास दिलाया। यहीं नहीं दूसरी बार अध्यक्ष बनने के साथ ही रविन्द्र श्रीमाली ने कुछ बडी घोषणाएं की जिसमें संस्कार भवन के विकास के साथ ही समाज के इस भवन को केन्द्र की उज्जवला योजना से जोडते हुए सोलर पैनल लगाने के प्रयास शुरू करने की बात कहीं तो वहीं पानी की टंंकी, सहित लिफ्ट का कार्य पूर्ण कराने की भी जानकारी दी।
रविन्द्र श्रीमाली के इस चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी के रूप में भगवती प्रसाद दुर्गावत नियुक्त थे, ऐसे में निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद भगवती प्रसाद दुर्गावत ने रविन्द्र श्रीमाली के पुन: अध्यक्ष बनने की घोषणा की। इस मौके पर खेमप्रकाश जोशी, एडवोकेट सुरेश श्रीमाली, दिग्विजय श्रीमाली, जगदीशराज श्रीमाली, भगवती प्रकाश दुर्गावत, ओमशंकर श्रीमाली, सतीश श्रीमाली, भावप्रकाश श्रीमाली, गणेश श्रीमाली, लोकेश श्रीमाली, जमनालाल श्रीमाली, जतिन श्रीमाली, जयंत ओझा, जितेन्द्र श्रीमाली, मधुसूदन बोहरा, सूनील श्रीमाली, सूर्य प्रकाश श्रीमाली, हरिश त्रिवेदी, देवेन्द्र श्रीमाली सहित वंशानुगत एवं आजीवन ट्रस्टी मौजुद रहे और सभी ने सर्वसम्मति से रविन्द्र श्रीमाली को अध्यक्ष के रूप चयन किया।

Related posts:

नवीन डिविडिंग मशीन का लोकार्पण

HDFC Bank @25 to plant 25 lakh trees, digitise 2500 classrooms

चितरी, बडग़ी, गलियाकोट सहित 11 गाँवों के 6000 परिवारों को शुद्ध पेयजल पहुँचाने की योजना को मिली मंज़...

पिम्स कैंपस में इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवि विश्नोई का छात्रों से संवाद

महाकुंभ प्रयागराज में नारायण सेवा संस्थान का विशाल दिव्यांग सेवा शिविर शुरू

डॉ. विमला भंडारी की दो कृतियों को राष्ट्रीय पुरस्कार

शिविर में 108 यूनिट रक्तदान

हिन्दुस्तान जिंक और सीआईएमआईसी ग्रुप कंपनिया भारत की पहली जिंक टेलिंग्स रीसाइक्लिंग फैसिलिटी करेगी स...

स्वाधीनता दिवस पर टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

सभी नदियां मानसून पर निर्भर, अंडर ग्राउंड रिसोर्स पैदा करना सबसे बडी चुनौती: शेखावत

Historic budget for Rajasthan: Arun Mishra

रोटरी क्लब के सभी अध्यक्षों एवं सचिवों की बैठक